Thursday, October 21, 2010

बेहोश कर गुप्तांग काट दिया

मेरठ के एक युवक का गुप्तांग काटने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दो किन्नरों को गिरफ्तार किया है। कालियागढ़ी के कुलदीप ( परिवर्तित नाम ) ने बुधवार को स्थानीय कोतवाली में पुलिस को बताया कि कि वह 17 तारीख को किदवई नगर में किन्नर मुमताज , बाला और शमशाद के यहां खाना बनाने के लिए आया था। उसने आरोप लगाया कि मंगलवार को इन तीनों और उनके दो अन्य साथियों ने मुझे बेहोश कर मेरा गुप्तांग काट दिया और तब से अपने घर में बंधक बना रखा था। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार तड़के चार बजे जब उसे होश आया तो वह किसी प्रकार से उनके चंगुल से भाग निकला। पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर किन्नर मुमताज और बाला को गिरफ्तार कर लिया है। उधर , मुमताज और बाला का कहना है कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है।

No comments:

Post a Comment