Sunday, December 27, 2009

गढ़ रोड़ स्थित शहर के एक निजी नर्सिन्ग होम में निमोनिया के एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यहां गढ़ रोड़ स्थित शहर के एक निजी नर्सिन्ग होम में निमोनिया के एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस पर मृतक के परिजनों ने नर्सिन्ग होम के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। देर रात हुई इस घटना की अभी तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। इलाज के दौरान जिस मरीज की मौत हुई , उसका नाम महेश चंद है। बुलंदशहर निवासी महेश चंद को निमोनिया की शिकायत पर गुरुवार को गढ़ रोड़ स्थित एक प्राइवेट नर्सिन्ग होम में भतीर् कराया गया था। मृतक के भाई नरेन्द्र कुमार ने बताया कि भर्ती करने के साथ ही अस्पताल ने पैसा जमा करा लिया और हजारों रुपये की दवाइयां भी मंगवा ली। अलग-अलग डॉक्टरों द्वारा दिन में कई बार मरीज की जांच की गई। इस दौरान मरीज की हालत बिगड़ने पर जब अस्पताल प्रबंधन से वरिष्ठ डॉक्टरों को बुलवाने का अनुरोध किया गया तो उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। यही नहीं, डॉक्टर डेड बॉडी पर ही इंजेक्शन लगा कर तसल्ली देने में लगे रहे। शनिवार तड़के मरीज की मौत के बाद परिजनों के हंगामे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठा कर समझौता कराने के प्रयास में लगी है। उधर, अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही के आरोपों को सिरे से नकार दिया है।

युवक के पास से सेना का फर्जी आई कार्ड भी

यहां के सैन्य क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को सेना के जवानों ने पकड़ा है। नशे में धुत उस युवक के पास से सेना का फर्जी आई कार्ड भी मिला है। आर्मी इंटेलिजेंस ने उससे पूछताछ करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रात को एक युवक संदिग्ध अवस्था में कंपनी बाग के पास घूम रहा था। शक होने पर सेना के जवानों ने उसे दबोच लिया। युवक नशे में धुत था। तलाशी लेने पर उसकी जेब से सेना का फजीर् आई कार्ड व कुछ अन्य कागजात मिले। आई कार्ड पर युवक का फोटो लगा हुआ था। पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम अमित शर्मा है और वह बुलंदशहर के जेवर कस्बे के गांव हुमायूंपुर का रहने वाला है। उसने अलीगढ़ के पचावली से हाईस्कूल पास किया था। 2003 में वह अपने दोस्तों के साथ सेना में भर्ती होने के लि मेरठ आया था। उसके दोस्तों का चयन सेना में हो गया था, जबकि उसे फेल कर दिया गया था। तभी से वह अपने घर वालों से झूठ बोलता चला आ रहा है कि वह सेना में नौकरी कर रहा है। हालांकि इस दौरान वह लगातार सेना में भर्ती के लिए प्रयास करता रहा, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई। उसने लोगों को चकमा देने के लिए जो फर्जी आई कार्ड बनाया, उस पर नंबर उसके दोस्त के कार्ड का है। फोटो अपना चिपका कर उसने उस पर फर्जी मोहर व साइन बना रखे हैं। उसने बताया कि वह घर से झूठ बोल कर अब तक अस्सी हजार रुपये ले चुका है। उसने यूनिवर्सिटी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी भी करनी चाही थी, लेकिन उनके द्वारा कम वेतन दिए जाने की बात पर उसने नौकरी स्वीकार नहीं की थी। आर्मी इंटेलिजेंस ने उसे घंटों पूछताछ करने के बाद अब पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

Sunday, December 20, 2009

मुजफ्फरनगर निवासी प्रिंसिपल साहब का शादी रचना महंगा पड़ा।

अपने से लगभग 40 साल छोटी छात्रा से प्रिंसिपल साहब का शादी रचना महंगा पड़ा। शादी की खबर सुनते ही कॉलेज मैनेजमेंट ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। पूरा मामला इस तरह है। मुजफ्फरनगर निवासी रामधन मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक बीएड कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान रामधन का अपनी छात्रा और कॉलेज के मैनेजर की बेटी शीतल से नजदीकियां बढीं। बाद में उन्होंने शीतल के साथ प्रेम विवाह कर लिया और 8 नवंबर को दोनों फरार हो गए। इस घटना के बाद मैनेजमेंट ने रामधन को प्रिंसिपल पद से बर्खास्त कर दिया। हालांकि पुलिस अब तक इस शादीशुदा जोड़े की तलाश नहीं कर सकी है। लेकिन विवाहित जोड़े ने चंडीगढ़ में जारी की गई मैरिज सर्टिफिकेट की कॉपी पुलिस को भेज दी है। यह घटना उस समय प्रकाश में आई, जब लड़की के परिजनों ने बेटी के गायब होने के मामले में प्रिंसिपल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश में प्रिंसिपल के घर पर भी छापे मारे, लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई।

Wednesday, December 16, 2009

पत्नी को जुएबाजी के दांव में हारने के बाद उसे साथी जुआरी को सौंप दिया।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक जुआरी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को जुएबाजी के दांव में हारने के बाद उसे साथी जुआरी को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार यह घटना जिले के सिंघावली थाना क्षेत्र के बिलौचपुरा गांव की है। मामला तब प्रकाश में आया जब 32 वर्षीय उक्त महिला जुआरी के चंगुल से भागकर पुलिस के पास जा पहुंची।
सिंघावली के एसएचओ फूल सिंह ने बुधवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि पीड़िता ने मंगलवार शाम उनसे संपर्क कर अपने पति मोहम्मद रहीस पर आरोप लगाया कि जुए में पैसे हारने पर उसने जबरन उसे जुआरी फिरोज को सौंप दिया। सिंह ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपी रहीस और फिरोज फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Sunday, December 13, 2009

मकान खरीदने के लिए 66 हजार रुपये लिए और मकान को अपनी पत्नी के नाम करवा दिया।

एक व्यक्ति ने अपनी बहन से उसके नाम पर मकान खरीदने के लिए 66 हजार रुपये लिए और मकान को अपनी पत्नी के नाम करवा दिया। हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में पीर वाली गली में पप्पू के मकान पर रहने वाले नईम और उसकी बहन परवीन पत्नी बुनदन रहते हैं। नईम ने बहन से 66 हजार रुपये यह कहकर लिए कि वह उक्त मकान का बैनामा उसके नाम करवा देगा, लेकिन नईम ने परवीन को धोखा देकर उक्त मकान का बैनामा अपनी पत्नी के नाम करवा लिया। परवीन को जब वास्तविकता का पता चला तो उसने नईम से पूछताछ की जिस पर नईम उसका बेटा सगे संबंधियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। परवीन ने थाना कोतवाली में नईम, सलीम, अमीर के खिलाफ तहरीर दी है।

Monday, December 7, 2009

नशे में धुत देसी शराब के ठेके पर वहीं के सेल्समैन ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी।

शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र इंदिरा चौक पर गुरुवार की रात नशे में धुत देसी शराब के ठेके पर वहीं के सेल्समैन ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। मौके पर पुलिस ने उसे गैर जिम्मेदाराना हरकत करते हुए दबोचा तो आरोपी ने खुद को भारतीय किसान यूनियन के नेता महेंद्र सिंह टिकैत का रिश्तेदार बताते हुए पुलिसकर्मियों पर रोब जमाने की कोशिश की। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राजस्थान के हनुमान गढ़ का निवासी सुभाष चौधरी यहां इंदिरा चौक स्थित देसी शराब के ठेके पर पिछले कई महीनों से सेल्समैन का काम करता है। वह खुद भी शराब का शौकीन है। गुरुवार को शाम से ही उसने पीना शुरू कर दिया। रात को नशे में धुत होकर गुरुवार की रात वह दुकान से बाहर आया और 315 बोर के तमंचे से अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की मौजूदगी में भी सुभाष ने दो फायर किए। इससे वहां एकत्र हुए लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने उसे दबोचकर उसका तमंचा अपने कब्जे मे ले लिया। इस पर वह पुलिस वालों पर भड़क गया। पुलिस वालों पर रोब जमाते हुए उसने कहा कि वह टिकैत का रिश्तेदार है और उसकी वर्दी उतरवा देगा। पुलिस ने उसकी बात पर ध्यान न देते हुए उसे हिरासत मे ले लिया।

Friday, December 4, 2009

क्रिकेटर गगनदीप के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी

उत्तर प्रदेश सरकार ने मेरठ में मारे गए क्रिकेटर गगनदीप के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इससे पहले एक माह पूर्व गगनदीप के परिवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए)ने पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी थी। केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री और कानपुर के सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल भी 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुके हैं। डीएम अनिल सागर ने बताया कि शहर के उभरते क्रिकेट सितारे गगनदीन की मौत के बाद जिला प्रशासन ने उसके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखा था। इस पर शासन ने इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास हजार रुपये की धनराशि गगनदीप के परिजनों के लिए मंजूर की थी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यह सहायता राशि गगनदीप के परिवार को सौंप दी है। यूपीसीए, सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार के अलावा कई स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी गगनदीप के परिवार को आर्थिक सहायता दी है। गौरतलब है कि गगनदीप की हत्या 9 अक्टूबर को आधी रात के समय मेरठ में उस समय कर दी गयी थी जब वह होटल के बाहर कबाब खाने गया था। गगनदीप अपनी टीम के साथ अंडर 22 सीके नायडू ट्राफी खेलने मेरठ गया था।

Wednesday, December 2, 2009

मंगलवार को फिर कलंजरी गांव में अपने 2 साथियों के साथ मिलकर एक युवक को गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस के सामने लगातार चुनौती पेश करने वाले ईनामी अपराधी अजय राज ने मंगलवार को फिर कलंजरी गांव में अपने 2 साथियों के साथ मिलकर एक युवक को गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हर बार की तरह इस बार भी वह घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस कुख्यात अजय राज को पकड़ने के लिए कितनी बेचैन है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह पहले ही उस पर रखी गई ईनामी राशि बढ़ाकर 20 हजार से 50 हजार रुपये करने की सिफारिश कर चुकी है। एक ही कुनबे पर उसके द्वारा किए जा रहे हमले से गांव के लोग दहशत में हैं। थाना जॉनी क्षेत्र निवासी किसान नेता विनोद कलंजरी का भाई सुबोध मंगलवार सुबह अपने घर पर था। आरोप है कि उसी समय अजय राज अपने 2 साथियों के साथ वहां पहुंचा और उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। तीन गोलियां लगने से सुबोध वहीं गिर गया। उसे मरा समझ अजय राज साथियों समेत हवा में हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर गांव वाले वहां पहुंचे। सुबोध को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सुबोध के भाई का कहना है कि अजय राज ने हमारे परिवार के 8 लोगों की लिस्ट बना रखी है। उसने धमकी दी है कि वह इनमें से किसी को नहीं छोड़ेगा। करीब आठ महीने पहले उसने शराब पीकर गांव में हंगामा किया था, जिसका हमारे परिवार ने विरोध किया था। तभी से वह हमारे परिवार को दुश्मन मानता है। इससे पहले भी नवंबर माह में वह हमारे कुनबे से जुड़े सदस्य मनोज सांगवान को मुहद्दीनपुर में गोली मारकर मौत के घाट उतार चुका है। अजय राज का नाम उस समय सुर्खियों में आया था, जब उसने 10 अक्टूबर को कानपुर से यहां सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी में हिस्सा लेने आए नौजवान क्रिकेटर गगनदीप की हत्या कर दी थी। तभी से पुलिस दावा कर रही है कि वह अजय राज को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस ने उस पर 20 हजार हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। नवंबर में उसके द्वारा मनोज की हत्या किए जाने के बाद शासन को उस पर इनामी राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने की सिफारिश की गई। लेकिन इस सबसे बेखौफ अजय राज का आतंक जारी है। वह पुलिस के सामने नई चुनौती पेश कर हर बार उसके बौने होने का अहसास करा रहा है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मंगलवार के कांड में अजय राज की क्या भूमिका थी, इसकी जांच की जा रही है।

Monday, November 30, 2009

पुलिस अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी

सरधना थाना क्षेत्र के तहत प्रतापनगर इलाके में हथियारों से लैस छह बदमाशों ने तीन मकानों में जमकर लूटपाट की। लुटेरों ने घर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लूट ली। विरोध करने पर उन्होंने चार महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। लुटेरों ने एक महिला का गला घोंटकर मारने की भी कोशिश की। चारों महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। मेरठ-करनाल हाइवे पर प्रतापगढ़ में दूधियों, भारत, विजयपाल और लक्ष्मीचंद का परिवार रहता है। वारदात वाली रात इन परिवारों के पुरुष सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। घर पर सिर्फ महिलाएं थी। शुक्रवार की रात करीब दो बजे मोटरसाइकल और मारुति वैन पर सवार करीब आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और तीनों मकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने भारत के घर पर रखे पांच किले चांदी और तीन तोले सोने के गहने और नगदी लूट ली। विरोध करने पर उन्होंने भारत की पत्नी मौसम और दादी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उन्होंने विजयपाल के घर को निशाना बनाया और वहां से भी सोने और चांदी के जेवर अपने कब्जे मे ले लिए। विजय पाल की पत्नी ने विराध किया तो बदमाशों ने उसके गले में फंदा डाल कर उसका गला घोंटने की कोशिश की। इसी तरह लक्ष्मी चंदी की पत्नी संतरा को घायल कर लुटेरों ने वहां भी हाथ साफ किया। चारों घायल महिलाओं को इलाज के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। लुटेरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Wednesday, November 25, 2009

उसके पति के जाने के बाद ममेरा ससुर नरेंद्र सिंह उसके साथ बलात्कार करता था।

एक महिला ने रिश्ते में ससुर लगने वाले तांत्रिक पर तंत्र मंत्र की आड़ में तीन महीने तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस मामले में उसके पति और सास ने तांत्रिक का साथ दिया। महिला ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। तीनों फिलहाल फरार हैं। लालकुर्ती इलाके की रहने वाली महिला ने अपनी तहरीर में बताया है कि उसका पति नौकरी के लिए हर दिन दिल्ली जाता था। उसका आरोप है कि उसके पति के जाने के बाद ममेरा ससुर नरेंद्र सिंह उसके साथ बलात्कार करता था। यह सिलसिला पिछले तीन महीने से जारी था। उसने परिजनों ने बताया हुआ था कि महिला के ऊपर किसी प्रेत का साया है। मीडिया को महिला ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे चुप रहने को कहते थे। अंत में थक हारकर उसने अपने एक पड़ोसी की मदद से अपने भाई से मदद मांगी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Monday, November 23, 2009

मेरठ में मारे गए क्रिकेटर गगनदीप के परिजनों को आर्थिक सहायता

उत्तर प्रदेश सरकार ने मेरठ में मारे गए क्रिकेटर गगनदीप के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इससे पहले एक माह पूर्व गगनदीप के परिवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए)ने पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी थी। केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री और कानपुर के सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल भी 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुके हैं। डीएम अनिल सागर ने बताया कि शहर के उभरते क्रिकेट सितारे गगनदीन की मौत के बाद जिला प्रशासन ने उसके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखा था। इस पर शासन ने इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास हजार रुपये की धनराशि गगनदीप के परिजनों के लिए मंजूर की थी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यह सहायता राशि गगनदीप के परिवार को सौंप दी है। यूपीसीए, सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार के अलावा कई स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी गगनदीप के परिवार को आर्थिक सहायता दी है। गौरतलब है कि गगनदीप की हत्या 9 अक्टूबर को आधी रात के समय मेरठ में उस समय कर दी गयी थी जब वह होटल के बाहर कबाब खाने गया था। गगनदीप अपनी टीम के साथ अंडर 22 सीके नायडू ट्राफी खेलने मेरठ गया था।

फोटोग्राफर घायल

मुरादनगर थाने के गांव मोरटा में रविवार दोपहर विवाह समारोह के दौरान गोली लगने से एक फोटोग्राफर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार दोपहर में बारात की चढ़त के दौरान खुशी में कुछ युवक गोलियां चला रहे थे । इसी दौरान एक गोली प्रवीण के पैर में आ लगी। उसे तुरंत गाजियाबाद के गणेश अस्पताल में भर्ती कराया उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Sunday, November 22, 2009

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे 349 लोगों का अपने घर का सपना शनिवार को पूरा हो गया।

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे 349 लोगों का अपने घर का सपना शनिवार को पूरा हो गया। कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत दिल्ली- बुलंदशहर बाईपास योजना के सेक्टर-9 में बने मकानों पर इन लोगों को कब्जा दे दिया गया। यहां पर 1500 फ्लैट बनाए जाएंगे। एक समारोह में कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी ने 10 लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी दी। राज्य के कृषि अनुसंधान एवं कृषि शिक्षा मंत्री राजपाल त्यागी ने 10 लाभार्थियों फातिमा मैरी, सूरज, नन्हे राम, मेरी एंथनी, देवेंद्र प्रसाद, दयावती, भगवान दास, सुबोध मिश्रा, विजय पाल और पप्पू को फ्लैटों की चाबी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं में अपना घर हर किसी का सपना होता है। इसलिए प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए यह कल्याणकारी योजना शुरू की है। योजना के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि योजना में फ्लैट पूरी तरह फ्री दिए जा रहे हैं। इसमें निराश्रित विधवा, निराश्रित विकलांग और बीपीएल कार्ड धारकों को फ्लैट दिए जाएंगे। 23 प्रतिशत भवन अनुसूचित जाति व जनजाति, 27 प्रतिशत भवन ओबीसी व बाकी 50 प्रतिशत भवन जनरल कैटिगरी में रखे गये है। फ्लैट का निर्माण आवास विकास परिषद ने किया है। इनमें दो कमरे, एक किचन, बाथरूम व बालकनी है। सड़क, पार्क, नाली, सीवर, स्ट्रीट लाइट व पेयजल के लिए प्रत्येक ब्लॉक में ओवर हेड टैंक बनाया गया है। साथ ही हैंडपंप भी लगाए जाएंगे। विकलांगों को ग्राउंड फ्लोर पर फ्लैट दिये जाएंगे। इसमें आवंटी को गृहकर व जलकर नहीं देना होगा। 26.5 करोड़ से 10 एकड़ पर बनी दिल्ली बुलंदशहर बाईपास योजना सेक्टर-9 में कुल 1500 फ्लैट बनाए जाने है। इस अवसर पर डीएम आर. रमेश कुमार, एमएलसी नरेंद्र कश्यप, जीडीए के वीसी एन. के. चौधरी, सचिव नरेंद्र कुमार, चीफ इंजीनियर अनिल गर्ग, आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता सी. के. जैन, अपर आयुक्त विमल कुमार शर्मा उपस्थित थे।

Sunday, November 15, 2009

स्कूल के टायलेट में 11वीं की एक छात्रा ने जहर खा लिया।

मेरठ के एक स्कूल के टायलेट में 11वीं की एक छात्रा ने जहर खा लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधिकारी श्रीप्रकार द्विवेदी ने शनिवार सुबह बताया कि कल गंगानगर स्थित इंटरनैशनल स्कूल में बाल दिवस की तैयारियां चल रही थी इसी बीच स्कूल के टायलेट में 11वीं क्लास की छात्रा रेमन सिंह (16)बेहोश मिली। एक दूसरी छात्रा ने रेमन को बेहोश हालत में पाकर सूचना स्कूल प्रिंसिपल पूनम सिंह को दी। रेमन सिंह को पहले एक स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हालत गंभीर होने पर मिल्ट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान छात्रा की रात में ही मौत हो गई। मृतका के पिता सूबेदार मेजर शुभाराम मेरठ में नौ जाट रेजीमेंट में तैनात हैं। डीएम के आदेश पर देर रात ही रेमन सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है। शनिवार सुबह छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका के परिजन भी इस मामले में कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।

Thursday, November 12, 2009

न्यूमैटिक इंजन को हल्के फोर वीलर्स के साथ रिक्शे में भी लगाया जा सकेगा।

डॉ. के. एन. मोदी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉलिज के स्टूडंट ने एयर से चलने वाला पल्यूशन फ्री इंजन तैयार कर करिश्मा कर दिखाया है। इस इंजन के आविष्कारक हिमांशु सोलंकी ने बताया कि टू स्ट्रोक सिलिंडर वाले इस न्यूमैटिक इंजन को हल्के फोर वीलर्स के साथ रिक्शे में भी लगाया जा सकेगा। एक बार स्टार्ट होने के बाद यह इंजन 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड तक एयर से चलेगा। ज्यादा रफ्तार होने पर यह अपने-आप पेट्रॉल पर आ जाएगा। एयर के लिए इंजन के साथ एयर कंप्रेशर का इस्तेमाल किया गया है। इंजीनियरिंग कॉलिज में फोर्थ ईयर मैकेनिकल के स्टूडंट हिमांशु सोलंकी ने मंगलवार को कॉलिज के प्रफेसरों, स्टूडंटस और मीडिया के सामने मंगलवार को ऑटोमोबाइल इंजिन का डिमोस्ट्रेशन किया। उन्होंने कहा कि पेट्रॉल और हवा से चलने वाला यह इंजन शत-प्रतिशत प्रदूषण से रहित है और इसकी आवाज भी कम है। सोलंकी ने बताया कि इस इंजन को बनाने में कॉलिज के स्टूडंट्स पल्लव, हिमांशु त्रिवेदी, प्रमोद, वैभव और सुरभि समेत कई स्टूडंट्स ने सहयोग किया है।

उनके दफ्तर के अंदर ही गोलियों से छलनी कर दिया।

मेरठ से करीब 50 किलोमीटर दूर बागपत के खेकड़ा में राष्ट्रीय लोकदल नेता एवं नगर पंचायत चेयरमैन को उनके दफ्तर के अंदर ही गोलियों से छलनी कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। बागपत के एसपी दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम हुई इस घटना के संदर्भ में बुधवार की सुबह मृतक चेयरमैन हरेंद्र धामा के पुत्र ने 3 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अभी तक हमलावरों और हत्या के कारणों का पता नहीं चल सकता है, लेकिन हमलावरों की मृतक के साथ जरूर गहरी रंजिश रही होगी इसलिए उन्होंने घटना को अंजाम देते समय इस बात का ध्यान रखा कि किसी भी हालत में धामा जीवित नहीं रह पाएं। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार खेकड़ा पंचायत चेयरमैन हरेंद्र धामा नगर पंचायत में अपने कार्यालय पर बैठे अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश से बात कर रहे थे। तभी उनके कार्यालय में 2 हथियारबंद युवक घुसे। इससे पहले कि धामा कुछ समझ पाते युवकों ने उनके नजदीक आकर उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। धामा को 6 गोलियां लगीं और 3 गोली वेद प्रकाश को लगीं। धामा की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वेद प्रकाश बुरी तरह जख्मी हो गए। हमलावरों का मकसद धामा को ही जान से मारना था। इसलिए हमलावरों का एक साथी दोबारा घटनस्थल पर आया और उसने फिर धामा को गोलियां मारीं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर अपने एक साथी की बाइक पर सवार होकर हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। वेद प्रकाश को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से उन्हें हालत गंभीर होने पर दिलली के लिए रेफर कर दिया गया।

Friday, November 6, 2009

सरधना क्षेत्र में जहरीली चाय पीने से एक बच्ची की मौत

जिला मुख्यालय से करीब 30 कि.मी. दूर थाना सरधना क्षेत्र में जहरीली चाय पीने से एक बच्ची की मौत ह

ोने और आधा दर्जन लोगों के बीमार होने की सूचना मिली है। मरने वाले बच्ची की बारे में हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन मेडिकल अस्पताल के सीएमओ डॉ. अजित चौधरी ने मेडिकल अस्पताल में बीमारों के भर्ती होने की पुष्टि की है। डॉ. अजित चौधरी के अनुसार जहरीली चाय पीने से बीमार लोगों की हालत अब खतरे से बाहर है। अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजनों ने बताया कि वह गांव के एक दुकानदार से चीनी खरीद कर लाए थे। गुरुवार की सुबह उसकी बनाई हुई चाय पीने पर परिवार के लोगों की हालत बिगड़ने लगी जिस पर स्थानीय स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें मेरठ मेडिकल अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई।

Tuesday, November 3, 2009

लोनी की चिरोड़ी मंडी को बंद रखने का ऐलान किया गया

चिरोड़ी मंडी में लुटेरों के जमकर तांडव मचाने के बाद स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश नजर आ रहा है। बुधवार की रात डकैती की वारदात के सिलसिले में मंडी के व्यापारियों की पंचायत हुई। पंचायत की अध्यक्षता चिरोड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने की। बदमाशों की गिरफ्तारी होने तक लोनी की चिरोड़ी मंडी को बंद रखने का ऐलान किया गया है। लोनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रतन सिंह भाटी ने बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। पंचायत में अजगर सेना के अध्यक्ष नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि करीब 40 घंटे बीतने के बाद भी अपराधियों को पकड़ने की बात तो दूर, पुलिस इंस्पेक्टर घटना स्थल का निरीक्षण तक करने नहीं पहुंचे। 24 घंटे में बदमाशों को पकड़ने के एसपी सिटी के दावे की धज्जियां उड़ गई है। आए दिन हो रही लूट और डकैती से व्यापारी वर्ग दहशत में हैं। पुलिस तमाम कोशिशों के बावजूद आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पंचायत में बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी और पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली के विरोध में एक नवंबर से चिरोड़ी मंडी और लोनी बाजार को बंद रखने का फैसला किया गया है। बुधवार की रात यहां हथियारबंद बदमाशों ने एक ही रात में तीन व्यापारियों के यहां डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

Sunday, November 1, 2009

कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गढ़ गंगा मेले में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई।

कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गढ़ गंगा मेले में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई। जिला प्रशासन ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है। रविवार से शुरू होने जा रहा मुख्य स्नान सोमवार शाम तक जारी रहेगा। मेला अधीक्षक के. के. अस्थाना ने दावा किया है कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था ऐसी की गई है कि बिना इजाजत परिंदा भी पर न मार सके। उन्होंने बताया कि मेले में पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ खुफिया इकाई के कर्मचारियों को भी लगाया गया है। लगभग 8 किलोमीटर क्षेत्र में फैले मेला क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से बीस थानों में बांटा गया है। प्रत्येक थाने की कमान एक-एक डीएसपी को सौंपी गई है। उनकी सहायता के लिए एक-एक निरीक्षक और पुलिस बल की तैनाती की गई है। अस्थाना ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में 20 मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। इनका कंट्रोल पैनल मेले में बनाई गई पुलिस लाइन में बनाया गया है। यहां पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी से यह भी पता लगाया जा रहा है कि कौन पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कैसे कर रहा है। इसकी मदद से लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी की जा सकेगी। फायर बिग्रेड के भी पुख्ता प्रबंध- मेले के दौरान बड़ी संख्या में तंबू लगे हैं, जहां श्रद्धालु भोजन भी बनाते हैं। ऐसे में आग लगने की आशंका बनी रहती है। ऐसी घटनाओं पर कंट्रोल करने के लिए फायर बिग्रेड के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। गाजियाबाद समेत गौतमबुद्धनगर, बागपत, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मेरठ, अलीगढ़, पीलीभीत, सहारनपुर से स्टाफ बुलाया गया है। कहां-कहां हैं बचाव के प्रबंध- ब्रज घाट, मेला पुलिस लाइन, मेरठ सेक्टर घाट, बुलंदशहर सेक्टर घाट, हापुड़ सेक्टर घाट, पशुमेला, दिल्ली सेक्टर घाट, मेला पुलिस लाइन घाट पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तैनात किया गया है।

Saturday, October 17, 2009

महालक्ष्मी का स्वागत करें

दीपावली सुख और समृद्धि का पर्व है और हर साल यह हमारी जिंदगी में कुछ उम्मीदें लेकर आता है, लेकिन इस साल यह खास है। गुजरे एक बरस में हमने ऐसी अनहोनी झेली, जैसी कहते हैं कि 80 बरस पहले आई थी, लेकिन स्लोडाउन के इस दौर को हमने किसी खेल की तरह गुजार दिया। यह दिवाली इस जीत का जश्न है। तो आइए, एक बार फिर महालक्ष्मी का स्वागत करें और देखें कि ग्लोबल आर्थिक संकट से हमने क्या सीखा। इस अनुभव के आधार पर पेश हैं इन्वेस्टमेंट और वेल्थ क्रिएशन के वे गुर, जिनके पीछे दुनिया के सबसे गुणी मनी मैनिजरों और सबसे बड़े धन कुबेरों का ज्ञान मौजूद है: निवेश जुआ नहीं होता शेयर मार्किट के बारे में लोग एक्स्ट्रीम खयालात रखते हैं। या तो यह कि वहां रातों-रात अमीर हुआ जा सकता है या फिर यह कि स्टॉक इन्वेस्टमंट
तबाही का रास्ता है। दोनों ही खयाल गलत हैं। निवेश जुआ नहीं है, उसे एक साइंस की तरह अपनाना चाहिए। सबसे अच्छे निवेशक भी मानते हैं कि अगर उन्हें एवरेज 20 फीसदी सालाना रिटर्न मिल जाए तो वे खुद को धन्य समझेंगे। गो सिस्टमैटिक बाजार की उठापटक ने बता दिया है कि एक ही झोंक में सब कुछ दांव पर लगा देना कितना खतरनाक होता है। सिस्टमैटिक तरीके से यानी धीरे-धीरे किस्तों में अपना पोर्टफोलियो तैयार कीजिए। याद रहे कोई भी बाजार के टॉप और बॉटम की भविष्यवाणी नहीं कर सकता। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमंट इस रिस्क को कम करता है। जल्दी शुरुआत करें निवेश की शुरुआत जिंदगी में जितने जल्द होगी, उतना बेहतर रहेगा। कम उम्र में जोखिम लिए जा सकते हैं। स्टॉक इन्वेस्टमेंट के लिए यह सही समय होता है। शुरू में बचाई गई छोटी रकम भी वक्त के साथ बड़ा खजाना बन जाती है। पहले यकीन करें अगर आपको भारत और दुनिया के बेहतर भविष्य पर यकीन है, तो निवेश कीजिए। उन कंपनियों को चुनिए जो उस भविष्य में साझीदार होंगी। एक अच्छा इन्वेस्टर होने के लिए आशावाद जरूरी है। उम्मीद ही तो है, जो हमें बचाए रखती है। यह आपका ही पैसा है निवेश का मतलब पैसा लगाकर सो जाना नहीं है। याद रखिए यह आपका ही पैसा है, इसलिए जागरूक बनिए। देश और दुनिया के हालात को समझने की कोशिश कीजिए, कंपनियों की किस्मत पढ़ना जानिए और सबसे बड़ी बात, हर सलाह के पीछे भागने की बजाए उतनी ही कंपनियों में पैसा लगाइए जिन्हें आप नियमित तौर पर ट्रैक कर सकें। सेफ्टी सबसे जरूरी अमीर बनने का ख्वाब देखने में कोई बुराई नहीं, लेकिन इससे जरूरी है अपनी पूंजी को डूबने से बचाए रखना। उन कंपनियों का साथ दीजिए जो टिकाऊ और भरोसेमंद हैं। आप देखेंगे कि लंबी रेस में मजबूत इंजन जीतता है, सेक्सी लुक नहीं।

Wednesday, October 14, 2009

फरार अंकित चौहान की मां उमा देवी मित्तल किडनैपिंग केस में कश्मीरी गेट पुलिस की वॉन्टिड

क्रिकेटर गगनदीप सिंह के मेरठ में शुक्रवार रात हुए मर्डर के मामले में फरार अंकित चौहान की मां उमा देवी मित्तल किडनैपिंग केस में कश्मीरी गेट पुलिस की वॉन्टिड है। पुलिस ने बताया कि किडनैपिंग केस में फिरौती के दो करोड़ रुपयों में उसे भी रकम मिली थी। उसकी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। क्रिकेटर मर्डर केस में गिरफ्तार राहुल सिरोही की तलाश भी कश्मीरी गेट पुलिस ने की थी। शुक्रवार आधी रात को मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में एक कबाब की दुकान पर कार से आए युवकों के ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के कारण वहां आए यूपी अंडर 22 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी गगनदीप सिंह समेत दो लोगो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हत्या के आरोप मे स्थानीय सीबीसीआईडी में कार्यरत एक महिला के बेटे को गिरफ्तार कर हत्या मे प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया है। गगनदीप का शव पोस्टमॉर्टम के बाद कानपुर से आए उसके परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के विरोध मे इलाके का बाजार बंद रहा। लालकुर्ती के फव्वारा चौक पर शाहनवाज की कबाब की मशहूर दुकान है जहां अकसर भीड़ रहती है। शुक्रवार की रात भी यहां काफी भीड़ थी। कानपुर से सी. के. नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने आई टीम का सदस्य गगनदीप सिंह भी अपने दोस्त के साथ वहां कबाब खा रहा था। तभी एक कार वहां आकर रुकी और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। सीने पर गोली लगने के कारण खून से लथपथ गगनदीप और शाहनवाज जमीन पर गिर गए। पास की दुकान से चायवाला अपने गिलास लेने आया था, वह भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गोलियों की आवाज से भगदड़ भगदड़ मच गई। हमलावर कार मे बैठ कर वहां से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गगनदीप और शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहले से मौजूद लोगों का कहना है कि वारदात में शामिल एक युवक करीब आधे घंटे पहले दुकान पर आया था और जल्दी ऑर्डर पूरा करने के लिए कह रहा था। शाहनवाज ने कहा था कि वह पहले आए ग्राहकों को देने के बाद उसे कबाब देगा। इस पर वह पैर पटकता हुआ चला गया था। बाद में साथियों के साथ आया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर गगनदीप सिंह के परिजन भी मेरठ पहुंच गए। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसे लेकर वे कानपुर चले गए।

Monday, October 12, 2009

यूपी के अभरते क्रिकेटर की मेरठ में हुई गोलीबारी में मौत

भारत की अंडर-19 टीम में खेल चुके यूपी के अभरते क्रिकेटर की मेरठ में हुई गोलीबारी में मौत हो गई। वह सीके नायडू टूर्नामंट में खेलने के लिए मेरठ आए हुए थे। जानकारी के मुताबिक कानपुर के रहने वाले गगनदीप शुक्रवार देर रात एक कबाब की दुकान पर गए हुए थे। उन्होंने जैसे ही कबाब खाना शुरू किया, वहां गोलीबारी शुरू हो गई। बताया जाता है कि पैसों को लेकर दुकानदार का कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। गोलीबारी इसी को लेकर हुई। फायरिंग की चपेट में गगनदीप भी आ गया और उसकी मौत हो गई। गोलीबारी में दुकानदार समेत 6 लोग घायल हो गए हैं। बाद में दुकानदार ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है। गगनदीप भारत की अंडर 19 टीम में भी खेल चुके थे। वह ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी कर चुके थे। बताया जाता है कि गगनदीप का यूपी की रणजी टीम में चुना जाना तय था।

Friday, October 9, 2009

पल्लव पुरम चौकी पर तैनात थाना प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

दुल्हैरा पैठ में मंगलवार की शाम एक युवक की सरे बाजार हत्या की गाज 12 पुलिसकर्मियों पर गिरी है। इस मामले में डीआईजी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के आरोप में पल्लव पुरम चौकी पर तैनात थाना प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। डीआईजी एमके बाल का कहना है कि जिस तरह से हत्यारों ने हत्याकांड को अंजाम दिया, उससे तो यही लगता है कि उनके मन में पुलिस का कोई डर नहीं है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। गौरतलब है कि मंगलवार की शाम दुल्हैड़ा निवासी राजे उर्फ भुजंगी अपने भाई के साथ अपनी स्कॉर्पियो कार से जा रहा था, उसी समय एक मारुति जेन ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। उसमें से उतरे एक युवक ने स्कॉर्पियो की बोनट पर खड़े होकर फिल्मी स्टाइल में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कार में पहले से बैठे विक्की नामक युवक ने भी अंदर से राजे को निशान बनाते हए गोलियां दागीं। राजे की मौके पर ही मौत हो गई। नृशंस तरीके से हत्या के बाद हत्यारे आराम से हवा मे हथियार लहराते हुये फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी मौके पर पहुंचे। डीआईजी ने देर रात पल्लव पुरम चौकी में तैनात 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

Tuesday, October 6, 2009

अशोक के विरोध को देखते हुए बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।

परीक्षित गढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर गांव के पास बुधवार देर शाम एक मल्टीनैशनल कंपनी के अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही बदमाश उनकी कार व उसमें बैठी महिला को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने गुरुवार को मृतक मैनिजर की कार हस्तिनापुर एरिया से बरामद कर ली है। पुलिस इसे अवैध संबंध का मामला मान रही है। गंगानगर निवासी अशोक चौधरी यहां सिक्योर लाइफ मल्टीलेबल मार्किटिंग के वेस्ट यूपी के हेड थे। उनकी पत्नी सुनीता व तीन बच्चे भी उनके साथ रहते थे। मूलरूप से वह हाथरस के रहने वाले थे। अशोक ने बुधवार शाम कंपनी के कर्मचारियों की एक बैठक बुलाई थी। जब वह तय समय पर नहीं पहुंचे, तो उनके एक साथी ने उनसे मोबाइल पर बात की। अशोक ने उसे बताया कि इस समय वह परीक्षित गढ़ में हैं और जल्द वह मेरठ के लिए चल रहे हैं। बताया जाता है कि अशोक अपनी नई कार में सवार थे, जो उन्होंने दस दिन पहले ही खरीदी थी। उनके साथ एक महिला भी थी। वापस लौटते समय जब अशोक अगवानपुर गांव के पास पहुंचे, तो मोटरसाइकल सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। अशोक की उनसे हाथापाई भी हुई। अशोक के विरोध को देखते हुए बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह वहीं गिर गए। बदमाश उनकी कार और उसमें सवार महिला का अपहरण कर वहां से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हत्यारे रास्ते में महिला की पिटाई करते जा रहे थे। घटना कि जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात मृतक के भाई दशरथ सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को अशोक की कार गुरुवार को हस्तिनापुर के बिजनौर बाईपास पर खड़ी मिली है। पुलिस हत्यारों और उनके द्वारा अपहृत की गई महिला का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस पूरे मामले को अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है।

Sunday, October 4, 2009

मुजफ्फरनगर में शादीशुदा एनआरआई ने धोखाधड़ी कर दिल्ली के एक होटल में ऑफिसर लेवल पर कार्यरत एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाकर शादी रचा ली।

मुजफ्फरनगर में शादीशुदा एनआरआई ने धोखाधड़ी कर दिल्ली के एक होटल में ऑफिसर लेवल पर कार्यरत एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाकर शादी रचा ली। शादी से पहले एनआरआई का कहना था कि वह कनाडा में कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाता है, जबकि हकीकत में वह वहां टैक्सी ड्राइवर था। जिले के सिखैडा थाने की पुलिस ने युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने धोखेबाज एनआरआई का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है। दिल्ली के पार्क शेरेटन होटल में इग्जेक्युटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत जसविंदर कौर मूल रूप से मुजफ्फरनगर के गांव मिर्जा टिल्ला की निवासी है। एयर होस्टेस की ट्रेनिंग के बाद उसे एक एयरलाइंस कंपनी मे काम मिल गया था। बाद में उसने बेहतर पोस्ट पर होटल पार्क शेरेटन में जॉइन किया। उसकी एनआरआई बलदेव सिंह से 2 मार्च 2007 को शादी हुई थी। मुजफ्फर नगर के थाना सिखैड़ा मे दी गई तहरीर के अनुसार युवती का परिवार जनवरी 2007 में एक शादी में शरीक होने पंजाब गया था। वहीं 16 साल से कनाडा में रह रहे बलदेव सिंह से उसके रिश्ते की बात शुरू हुई। युवती के परिवार को बताया गया कि श्रीगंगानगर निवासी बलदेव सिंह अविवाहित है और उसकी कनाडा में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इसके अलावा उसका 200 एकड़ का फार्म हाउस भी है। रिश्ता पक्का होने पर 2 मार्च को उनकी शादी हो गई। महीने भर श्रीगंगानगर में रहने के बाद बलदेव वापस कनाडा चला गया। दिसंबर 2007 को उसके वापस आने पर जब जसविंदर ने उसके साथ कनाडा चलने की बात कही तो उसका व्यवहार बदल गया। जसविंदर के अनुसार बलदेव उसे यातनाएं देने के बाद उसके पिता के पास उसके गांव छोड़ गया। इसके बाद जसविंदर ने बलदेव के संबंध मे जानकारी जुटाना शुरू किया। सच्चाई का पता लगने पर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। बलदेव पहले से शादीशुदा है और उसकी आठ साल की बच्ची भी है। वह अपनी पहली पत्नी व बेटी को पहले ही छोड़ चुका है। कनाडा मे उसकी कोई कंस्ट्रक्शन कंपनी नहीं है। वह वहां टैक्सी चलाता है। जसविंदर की तहरीर पर बलदेव और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जसविंदर ने एसएसपी से भी मिलकर बलदेव की शिकायत और उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने बलदेव का पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

Thursday, September 24, 2009

एमबीए की स्टूडेंट ने अपने ही पिता पर रेप का आरोप लगाया

संजय कॉलोनी नगर अर्थला कॉलोनी में रहने वाली एमबीए की स्टूडेंट ने अपने ही पिता पर रेप का आरोप लगाया है। इस संबंध में दी गई तहरीर के मुताबिक आरोपी कई साल से बेटी से रेप कर रहा था। लड़की का कहना है कि इसमें उसकी मां की भी शह थी। पुलिस ने स्टूडंट के मां-बाप को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी राहुल यादवेंदु ने बताया कि स्टूडेंट का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट आने और परिवार के बाकी लोगों के बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अर्थला कॉलोनी में रहने वाले रियाज की बेटी महबूबा (दोनों नाम परिवतिर्त) ने गुरुवार को एसपी सिटी से मिलकर अपने पिता पर रेप का आरोप लगाया। बागपत के एक इंस्टिट्यूट से एमबीए कर रही महबूबा का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी देकर उसका पिता उससे कई साल से रेप कर रहा है। इसकी जानकारी उसकी मां को भी है। उसने आशंका जताई कि उसका पिता उसकी छोटी बहन से भी गलत हरकत कर सकता है। एसपी सिटी ने इस पूरे मामले की जांच एएसपी हैप्पी गुप्तन को सौंप दी है। एएसपी ने तहरीर लेने के बाद आरोपी पिता और मां को गिरफ्तार कर लिया है।

Sunday, September 20, 2009

अपर जनपद न्यायाधीश पर हथियार तान दिए।

हापुड़ के एसपी नेता कुरैशी हत्याकांड में शनिवार को कोर्ट में उनके समर्थकों ने अपर जनपद न्यायाधीश पर हथियार तान दिए। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में वकील, जज व पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीन हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। व्यापारिक विवाद में तीन दिन पहले ही राष्ट्रीय जमीयत कुरैशी के अध्यक्ष व एसपी नेता शमशुद्दीन कुरैशी की हत्या हो गई थी। इस मामले में मृतक के भानजे अफजाल ने एसपी के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी याद इलाही कुरैशी, बीएसपी नेता हाजी असलम, मुस्तकीम, रितू, मास्टर रियाज व इकबाल तगड़ा को नामजद किया था। इन आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपियों के शनिवार को हापुड़ कोर्ट में सरेंडर की सूचना पर कुरैशी के सैकड़ों समर्थक कोर्ट परिसर में जमा हो गए। इस दौरान हापुड़ व गढ़ के जजों की बैठक लेने गाजियाबाद से अपनी कार में आए अपर न्यायाधीश विशु चंद्र गुप्ता कचहरी पहुंचे। बताया जा रहा है कि कुरैशी के समर्थकों ने गाड़ी पर अपने हथियार तान दिए। जज गुप्ता ने गाड़ी से उतरकर अपना परिचय दिया। उन्होंने मामले की सूचना अन्य जजों को दी। अपर जिला जज पर हथियार ताने जाने की सूचना पर जजों और वकीलों में हड़कंप मच गया पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बागपत के बसी गांव में हत्याकांड


बसी गांव में गुरुवार सुबह प्रॉपर्टी विवाद में एक विधवा, उसकी बेटी व 12 साल के बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में जेठ व देवर को अभियुक्त बनाया गया है। खेकडा थाना क्षेत्र के बसी गांव निवासी सरदारे उर्फ लाला के 3 बेटे कृष्णपाल, कुसुमपाल व संजीव थे। इनमें से मंझले कुसुमपाल ही विवाहित थे। कृष्णपाल व संजीव से अनबन के कारण करीब 10 साल पहले सरदारे ने अपनी जमीन की वसीयत इकलौते पोते रिंकू के नाम कर दी थी। कुछ समय बाद सरदारे की मौत हो गई। इसी बची कृष्णपाल व संजीव गांव छोड़कर कहीं बाहर रहने लगे थे। करीब 4 साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में कुसुमपाल की भी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों के समझाने-बुझाने पर कृष्णपाल व संजीव गांव में रहकर भाई के परिवार की देखभाल और खेती करने लगे। इसी बीच कुसुमपाल की सास शांति देवी भी अपनी बेटी के साथ बसी गांव में ही रहने लगी थी। गुरुवार सुबह कुसुमपाल की विधवा मनीषा (38) बेटी रीमा (16) व बेटे रिंकू (12) की हत्या कर दी गई। हत्याकांड की रिपोर्ट शांति देवी ने दर्ज कराते हुए कृष्णपाल व संजीव को नामजद किया है।

Tuesday, September 15, 2009

वेस्टर्न यूपी के वकील इस मांग को लेकर फिर एकजुट

हाई कोर्ट बेंच के मुद्दे पर पिछले 27 साल से आंदोलन कर रहे वेस्टर्न यूपी के वकील इस मांग को लेकर फिर एकजुट हो गए हैं। केंद्रीय संघर्ष समिति के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार से वेस्टर्न यूपी की सभी जिला अदालतों में कामकाज ठप हो जाएगा। शुरुआत के 2 दिन कोर्ट, कलक्ट्रेट और तहसीलों में हड़ताल कर बेंच की मांग की जाएगी, जबकि गुरुवार को वेस्टर्न यूपी में चक्का जाम करके केंद्र और राज्य सरकार से उनकी मांग पर ध्यान देने की अपील की जाएगी। समिति के जिला संयोजक और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार असोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर नागर ने बताया कि बेंच की मांग को वेस्टर्न यूपी के लोगों से खूब समर्थन मिल रहा है। गौतमबुद्धनगर जिले में भी उद्योग व्यापार मंडल, ग्राम प्रधान संगठन, केमिस्ट असोसिएशन, नोएडा लोक मंच, बीजेपी, कांग्रेस, एसपी और बीएसपी ने बेंच की मांग का समर्थन किया है। गुरुवार के चक्का जाम के बाद पिछले 27 साल से वेस्टर्न यूपी की मांग को दबाते आ रहे सत्ताधारियों की आंखें खुल जाएंगी और उन्हें लोगों की मांग माननी पड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्रीय विधायक सतबीर गुर्जर, होराम सिंह, वेदराम भाटी और सांसद सुरेंद्र नागर भी बेंच की मांग पर सहमत हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले को पार्टी सुप्रीमो के सामने उठाएंगे। शनिवार को मेरठ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार असोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह धामा के नेतृत्व में बनी केंदीय संघर्ष समिति की सामान्य बैठक नोएडा में होगी और आंदोलन की भावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। उधर गुरुवार के चक्का जाम को सफल बनाने के लिए असोसिएशन अध्यक्ष अंकुर नागर और सेकेटरी संजीव वर्मा के नेतृत्व में वकीलों की 2 दर्जन टोलियों ने सोमवार को जिले के विभिन्न इलाकों में दौरा किया।

Sunday, September 13, 2009

गर्भवती महिला, संगीता गोयल अकेली ही कार चलाकर बिजनौर से दिल्ली जा रही थी।

दिल्ली-मेरठ नैशनल हाइवे पर मेरठ और मोदीनगर की सीमा पर बुधवार की सुबह लगभग 30 साल की एक महिला और नवजात शिशु की कार में ही प्रसव के दौरान मौत हो गई। गर्भवती महिला, संगीता गोयल अकेली ही कार चलाकर बिजनौर से दिल्ली जा रही थी। मोदीनगर पुलिस के मुताबिक, बुधवार की सुबह संगीता खुद गाड़ी चलाकर अपनी ससुराल बिजनौर से दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में पति के वापस लौट रही थी। जब वह मोदीनगर की सीमा के बाहर कादराबाद के नजदीक पहुंची, तभी उसे लेबर पेन शुरू हो गया। उसने नोएडा में रहने वाली अपनी बहन विनीता को फोन करके अपनी हालत की जानकारी दी और वहीं साइड में गाड़ी पार्क करके उसके आने का इंतजार करने लगी। इस दौरान बिना किसी मेडिकल केयर के उसने सड़क किनारे अपनी कार में ही बच्ची को जन्म दे दिया। लेकिन किसी तरह की मेडिकल सुविधा न मिलने के कारण मां-बच्ची की हालत बिगड़ती चली गई और विनीता के वहां पहुंचने के पहले दोनों ने दम तोड़ दिए। मोदीनगर पुलिस के एक अधिकारी कपिल देव सिंह ने बताया कि विनीता ने दोनों की बॉडी अपने कार में रख ली और बिना पुलिस को सूचित किए नोएडा लौट आई। वहीं विनीता के मुताबिक, पति के बुलाने पर 'तत्काल' दिल्ली पहुंचने के लिए संगीता खुद ही कार लेकर बिजनौर से निकल पड़ी थी। उसने आश्चर्य जताई कि पता नहीं, ऐसी क्या इमर्जन्सी थी कि संगीता के पति ने उसे ऐसी हालत में अकेली तत्काल दिल्ली आने को कहा।

Thursday, September 10, 2009

थाने के पास सरेआम हुई इस हत्या से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान

कोतवाली के पास पुलिस के सामने सोमवार की सुबह 22 साल के युवक को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया गया। थाने के पास सरेआम हुई इस हत्या से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गया है। बताया जाता है कि युवक को चाकू गोदने के बाद हत्यारे पुलिस वालों के सामने चाकू लहराते हुए फरार हो गया। हत्या के मामले में कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आजाद, सत्यवीर, रवि और उदयवीर को नामजद कराया है। बाद में पुलिस ने आजाद और रवि को हिरासत में ले लिया है। उधर ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी अखिल कुमार ने एक सब इंस्पेक्टर और एक दीवान समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है । स्थानीय कोतवाली के सामने रेलवे रोड़ पर शहीद मेजर आशा राम त्यागी की प्रतिमा के पास सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और बस यात्रियों की खासी चहल-पहल रहती है। ब्रह्मापुरी मोहल्ले के अमित शर्मा के मुताबिक सोमवार की सुबह लगभग 10.30 बजे वह और उसका छोटा भाई पवन शर्मा ड्यूटी जाने के लिए कोतवाली की सामने बस के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान भूपेंद्र पुरी का आजाद, उसके पिता सत्यवीर, रवि और उदयवीर वहां आए। उन्होंने पवन से पैसे मांगे। इनकार करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। भागने पर बदमाशों ने उसे पुलिस के सामने ही दबोचकर चाकू से गोद दिया और हवा में चाकू लहराते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पवन को एक नर्सिन्ग होम ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे तुरंत मेरठ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अमित ने अपने भाई पवन की हत्या के मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Tuesday, September 8, 2009

15 लाख रुपये मूल्य की कपड़े की गांठें लूटकर फरार

थाना खरखौदा इलाके में स्थित एक टेक्सटाइल मिल में रविवार की रात करीब डेढ़ दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने डाका डाला। वहां कार्यरत कर्मचारियों को बदमाशों ने हथियारों के बल पर बंधक बना लिया, उनके साथ मारपीट की और 15 लाख रुपये मूल्य की कपड़े की गांठें लूटकर फरार हो गए। सोती गंज निवासी आरसी अहमद की खरखौदा थाना क्षेत्र में आरसी टेक्सटाइल मिल्स के मालिक हैं। उनके यहां कपड़ों की रंगाई व छपाई का काम होता है। आरसी अहमद का बेटा अकबर फैक्ट्री के कामकाज की देखभाल करता है। रविवार की रात करीब 20 कर्मचारी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। गार्ड महेश ड्यूटी पर था। रात करीब एक बजे 18-20 हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गार्ड को अपने कब्जे मे ले लिया और बाद में फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों को बंदूक की नोंक पर ले लिया। बदमाशों ने कर्मचारियों को मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया और अपने साथ लाए टाटा कैंटर में फैक्ट्री में रखी कपड़े की 48 गांठें लाद ली। जाते समय बदमाश फैक्ट्री में खड़ी एक बाइक भी अपने साथ ले गए। सुबह चार बजे तक बदमाश फैक्ट्री में रहे।

Thursday, September 3, 2009

उसकी पत्नी नौकरी नहीं छोड़ना चाहती

मेडिकल कॉलेज में चीफ केमिस्ट ने पत्नी से जुदा होने के गम में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि उसकी पत्नी रुद्रप्रयाग में टीचर है। वह चाहता था कि पत्नी नौकरी छोड़कर उसके साथ ही रहे, लेकिन उसकी पत्नी नौकरी नहीं छोड़ना चाहती थी। इसी बात को लेकर वह बेहद परेशान रहता था। 50 वर्षीय घनश्याम पुत्र ललिता प्रसाद लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मे चीफ केमिस्ट के पद पर तैनात था। इससे पहले वह मवाना में फार्मासिस्ट के पद पर काम कर रहा था। मूलरूप से वह रुद्र प्रयाग का रहने वाला था। फिलहाल वह मेडिकल कॉलेज कैंपस में रह रहा था। उसकी पत्नी अलका रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा गांव में टीचर है। पड़ोसियों का कहना है कि घनश्याम चाहता था कि उसकी पत्नी नौकरी छोड़कर उसके साथ रहे, लेकिन उसकी बीवी नौकरी नहीं छोड़ना चाहती थी। दस दिन पहले वह मेरठ आई थी। घनश्याम ने फिर उससे नौकरी छोड़ने का आग्रह किया, लेकिन उसने फिर साफ शब्दों में इनकार कर दिया। मंगलवार की सुबह रुद्रप्रयाग में रहने वाली घनश्याम की बहन ने उसे कम से कम 40 बार फोन मिलाया। फोन न मिलने पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आरके बिष्ट को फोन किया बिष्ट अपने सहयोगी के साथ घनश्याम के क्वार्टर पर पहुंचे। दरवाजा खोलने पर अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि घनश्याम का शव पंखे से झूल रहा है।

Tuesday, September 1, 2009

उसने दीवार पर सिर और हाथ पटक दिया,

प्रेमी के साथ शादी का परिजनों द्वारा विरोध करने पर एक लड़की ने थाना परि सर में ही जान देने की कोशिश की। उसने दीवार पर सिर और हाथ पटक दिया, जिससे हाथ की नस कट गई। पुलिस ने उसका इलाज कराया और फिर महिला पुलिस की कस्टडी में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि चूड़ियों के टूटने से हाथ की नस कट गई थी। इस मामले में परिजनों ने लड़की के नाबालिग होने का दावा करते हुए पड़ोसी युवक पर बहला फुसलाकर अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लिहाजा पुलिस ने आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया है। सेक्टर-5 में रहने वाली लड़की 18 अगस्त को अचानक घर से लापता हो गई थी। पास में रहने वाला कारपेंटर सोमवीर भी उसी दिन से लापता था। इस वजह से लड़की के परिजनों ने सोमवीर के खिलाफ बहला-फुसलाकर लड़की को अगवा करने की कंप्लेंट सेक्टर-20 थाने में की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों राजस्थान में हैं। नोएडा पुलिस ने राजस्थान पुलिस की मदद से दोनों का पता लगाया। दोनों को लेकर सोमवार दोपहर पुलिस टीम नोएडा सेक्टर-20 थाने पहुंची। यहां परिजनों के सामने लड़की ने सोमवीर से मंदिर में शादी रचाकर उसके साथ रहने की बात कही। इस पर थाना परिसर में ही उसके माता-पिता ने आपत्ति जताई और साफ मना कर दिया। इससे वह आक्रोशित हो गई और आत्महत्या करने की बात कहकर पास की दीवार पर हाथ और सिर पटकने लगी।

Monday, August 31, 2009

महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत

सरधना थाना क्षेत्र में हरिद्वार से दिल्ली जा रही एक इंडिका कार के गंगनहर में गिर जाने से 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई। शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सरधना थाना क्षेत्र मे चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर रविवार की शाम करीब सात बजे एक इंडिका कार हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मांदपुरी गांव के पास कार अचानक लहरा कर गंग नहर में समा गई। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों और क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया। निकाले जाने तक कार में सवार चार महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो चुकी थी। महिलाओं की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच, जबकि दोनों पुरुष लगभग 50 वर्ष के हैं। गाड़ी से मिले कागज के अनुसार गाड़ी दिल्ली के रहने वाले प्रमोद के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार में मिला ड्राइविंग लाइसेंस संदीप के नाम है।

Tuesday, August 25, 2009

बडौत में स्थानीय लोंगो के विराधके कारण समलैंगिक युवक शादी नहीं रचा पाए

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थानीय लोगों के विरोध के चलते विवाह का पूरा साजो सामान लेकर मंदिर पहुंचे दो समलैंगिक युवक शादी नहीं रचा सके। घटना जिले के बड़ौत कस्बे की है, जहां सोमवार को एक प्राचीन मंदिर में 23 व 20 वर्षीय समलैंगिक युवक शादी रचाने गए थे। उस दौरान मंदिर में मौजूद रहे स्थानीय अमित सैनी ने मंगलवार को बताया कि दोनों युवक फूलों के हार, नये कपड़े और पूजा सामग्री के साथ मंदिर पहुंचे। पहले हमें लगा कि दोनों पूजा करने आए हैं। धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि मंदिर की परिक्रमा करने के बाद दोनों मंदिर के पुजारी के पास गए और कहा कि वे एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। दोनों ने पुजारी से शादी कराने के लिए कहा। यह सुनकर पुजारी ने शादी कराने से मना करते हुए कहा कि यह हिंदू मान्यताओं के खिलाफ होगा। कश्यप के मुताबिक कई बार अनुरोध करने पर जब पुजारी ने शादी कराने के लिए हां नहीं की तो दोनों समलैंगिक गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगे। इस पर पुजारी ने शोर मचा दिया जिससे मंदिर में पूजा करने वाले लोगों के अलावा आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गये। उन्होंने दोनों की पिटाई कर वहां से भगा दिया। मंदिर परिसर से भगाये जाने के बाद दोनों समलैंगिक युवक स्थानीय पत्रकारों के पास पहुंचे और समलैंगिकता को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए मदद की गुहार लगाई। जिले के एसपी (रूरल)महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि स्थानीय पत्रकारों के माध्यम से घटना हमें पता चली है । घटना की जानकारी ली जा रही है। पुलिस की तरफ से इस मामले पर न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी।

Sunday, August 23, 2009

मेरठ के वकीलों को इसके लिए अपना शहर ही ठीक दिखाई दे रहा है।

वेस्टर्न यूपी में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना के मुद्दे पर आगरा और मेरठ के वकील आमने-सामने टकराव की मुद्रा में खड़े नजर आ रहे हैं। आगरा के वकीलों का मानना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की अलग बेंच जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की सिफारिशों के अनुसार आगरा में स्थापित की जाए। जबकि मेरठ के वकीलों को इसके लिए अपना शहर ही ठीक दिखाई दे रहा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के वकीलों के विरोधी तेवरों के बावजूद केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली के आश्वासन से वकीलों का हौसला काफी बढ़ गया है। आगरा की दीवानी कचहरी में शुक्रवार को वकीलों ने अदालत के बाहर नारेबाजी की और न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। वकील सोमवार तक हड़ताल पर रहेंगे। वहीं मेरठ के वकीलों का मानना है कि वेस्टर्न यूपी के लिए हाई कोर्ट की अलग बेंच मेरठ में ही बननी चाहिए। केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली के आश्वासन के बाद शहर के वकील काफी उत्साहित हैं। हाल ही में मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल की अगुवाई में वकीलों का दल मोइली से मिला था। मंत्री ने उनकी मांग को जायज ठहराते हुए कहा था कि केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। इसके बाद वकीलों का उत्साह दोगुना हो गया। शायद यही कारण है कि उन्होंने इस मुद्दे पर अपना आंदोलन फिर तेज कर दिया है। जन जागरूकता अभियान, रथयात्रा, वकीलों की क्रमिक भूख हड़ताल के अलावा मेरठ के मेयर और विधायकों ने भी आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। शनिवार को इस मुद्दे पर केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में विचार किया जाएगा। अलबत्ता वकीलों के शुक्रवार को कोर्ट में न जाने से तमाम मुवक्किल इधर से उधर भटकते रहे। हाल ही में मेरठ के सांसद राजेंद अग्रवाल की अगुवाई में वकीलों का एक दल केंदीय विधि मंत्री वीरप्पा मोइली से मिला था। मंत्री ने उनकी मांग को जायज ठहराते हुए कहा था कि केंद सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। दिल्ली से लौटने के बाद पूरे क्षेत्र की जनता में जागरूकता बढ़ाने के लिए रथयात्रा निकालने का फैसला किया गया। वकीलों ने कचहरी परिसर में क्रमिक भूख हड़ताल का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। धरने के दूसरे दिन शुक्रवार को 21 वकील भूख हड़ताल पर बैठे। शहर की मेयर मधु गुर्जर व शहर से बीजेपी विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने भी आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। उधर आगरा हाई कोर्ट बेंच के लिए संघर्ष समिति की बैठक में आश्चर्य जताया गया कि जसवंत सिंह आयोग की सिफारिशों को दरकिनार कर हाई कोर्ट की बेंच किसी और शहर में बनाने के लिए कुछ लोग सक्रिय हो गए हैं। जबकि कमिशन ने आगरा में बेंच की स्थापना करने की खास सिफारिश की थी। आगरा के वकील पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट बेंच की अलग बेंच लेकर शुक्रवार से आंदोलन शुरू करेंगे। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि हाई कोर्ट खंड पीठ के मामले में उदासीन जन प्रतिनिधियों का अधिवक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले घेराव किया जाएगा।

Wednesday, August 19, 2009

16 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला


मुजफ्फरनगर जिले के धुगाग गांव में एक 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि दलित लड़की एक सार्वजनिक हैंडपंप से पानी लेने गई थी। वहां दो युवकों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। युवकों ने लड़की को जान से मारने की भी धमकी दी। बाद में लड़की ने अपने घरवालों को सारी बातें बताईं। इसके बाद उन्होंने पुलिस में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Tuesday, August 18, 2009

यूपी सरकार ने राज्य की जेलों में सजा काट रहे कैदियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है।

खेल के मैदान पर कैदियों के सिक्सर पर जब जेलर बने अंपायर सिक्स का इशारा करेंगे तो यह नजारा बड़ा रोमांचक होगा। इस मौके पर आप जोरदार ताली बजाए बिना नहीं रह पाएंगे। यूपी सरकार ने राज्य की जेलों में सजा काट रहे कैदियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है। आउटडोर व इनडोर खेलों में अपना जौहर दिखाने वाले कैदियों को स्टेट लेवल की टीम में भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए सभी जिला जेलों में एक कमिटी का गठन कर दिया गया है।
यूपी की 60 जेलों में इस समय करीब 87 हजार कैदी हैं। इनमें से कई खेल में रुचि रखते हैं। अगर इन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले, तो ये एक बेहतर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने ऐसे कैदियों को मौका देने का फैसला किया है। पूरे राज्य की जेलों को इसके लिए नौ जोन में बांटा गया है। आईजी जेल के आदेश पर इन जेलों में बंद सजायाफ्ता कैदियों में से उनकी रुचि व क्षमता के अनुसार इनडोर व आउटडोर खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। कैदियों के चयन के लिए एक पांच सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है। इस कमिटी में जेल के डीआईजी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर व हेड वार्डन शामिल होंगे। कमिटी खिलाड़ियों का चयन करते समय खेल प्रतिभा के साथ ही कैदियों के अच्छे चालचलन पर भी ध्यान देगी। अंडर ट्रायल बंदियों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। चयन के मामले में कमिटी का निर्णय अंतिम माना जाएगा। सिलेक्टेड खिलाड़ियों को पहले जिलास्तर पर मौका दिया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने पर कैदियों को जोन की टीम में खेलने का मौका मिलेगा। फिर यहां के प्रदर्शन के आधार पर स्टेट लेवल टीम में खेलने का मौका मिलेगा। खेल प्रतियोगिता के दौरान अंपायर व रेफरी बनने का जिम्मा जेलर व डिप्टी जेलर को दिया जाएगा। जेल अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि कैदियों में खिलाडि़यों के चयन का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकांश कैदियों ने अपनी रुचि क्रिकेट, वॉलिबॉल, बैडमिंटन, चेस व कैरम में दिखाई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के इस आदेश की जानकारी मिलने पर कैदियों में खेल को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। इससे कैदियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ ही उनके बीच आपसी भाईचारा भी बढ़ेगा। साथ ही वे सेहतमंद भी होंगे।

Sunday, August 16, 2009

मेरठ जिले का हापुड भी शहीदों का साक्षी है

देश की आजादी में हापुड़ के सैकड़ों शहीदों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां की गलियों-गलियों में उनकी जांबाजी के किस्से आज भी सुने जा सकते हैं। यहां के लोग बताते हैं कि हापुड़ में ऐसी कई जगहें हैं जहां क्रांतिकारियों ने सभाएं की थीं। तहसील मैदान में होने वाली सभा को महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भी संबोधित किया था। हापुड़ के शहीदों में चौ. जबदत्त खां, चौ. रघुबीर नारायण सिंह, बाबू लक्ष्मी नारायण, सरयू प्रसाद, लाला मुकुट लाला संपादक, जगदीश प्रसाद तापडि़या, महाशय प्यारेलाल, कैलाश चंद्र मित्तल का नाम बड़ी शिद्दत से लिया जाता है। स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और 1920 में हापुड़ कांग्रेस कमिटी के संस्थापक स्व. लाला मुकुट लाल संपादक के पोते सुरेश संपादक ने बताया कि देश की आजादी में हापुड़ के शहीदों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता।

क्रांतिकारियों का प्रमुख अड्डा
मेरठ के कालीपलटन के मंदिर से 10 मई 1857 को अंगेजों के खिलाफ आवाज उठाई गई। इसमें हापुड़ और आसपास के सैकड़ों गांवों के लाल शामिल थे। हापुड़ तहसील क्रांतिकारियों का प्रमुख अड्डा थी। यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समेत कई नेता सभाएं करते थे। हालांकि, अंग्रेजों के विरुद्ध आवाज उठाने और खुलकर लोहा लेने की हापुड़वालों ने कीमत भी चुकाई। हापुड़ तहसील के 26 गांवों के गुर्जरों और अन्य लोगों को बड़ी बेरहमी से पैरों में कील गाढ़कर जिंदा जला दिया गया और कुछ को पेड़ों से बांधकर गोली से उड़वा दिया। ये पेड़ आज भी शहीदों की शहादत की याद दिलाते हैं।
जेल भी गए आजादी के परवाने
3 अगस्त 1942 को जब मुंबई में ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किन्ग कमिटी की बैठक में 'भारत छोड़ो' प्रस्ताव पारित किया गया, तब 9 अगस्त 1942 को हापुड़ में जुलूस निकालने की योजना बनाई गई। इस योजना की भनक अंग्रेजों को लग गई और उन्होंने हापुड़ के कद्दावर नेता बाबू लक्ष्मी नारायण, लाला बख्तावर लाल और बाबू सरजू प्रसाद को मेरठ जेल में डाल दिया। इसके विरोध में हापुड़ में अगले दिन बाजार बंद कर हड़ताल की गई। जुलूस निकालने पर अंग्रेजी हुकूमत ने लाला परमानंद, अमोलक चंद्र, रतन लाल गर्ग, बाबू मुरारी लाल और खलीफा मंजूर हसन को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें बड़ी यातनाएं दीं।
' मिनी जलियांवाला बाग' ने झकझोरा
आजादी की लड़ाई के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कहने पर देशभक्त अंग्रेजों के विरुद्ध जुलूस निकालने और तिरंगा फहराने आजाद पार्क टाउन हॉल के निकट जुलूस के रूप में पहुंचे। वहां मौजूद अंग्रेजों के डिप्टी कलेक्टर गय्यूब अहमद जलील ने भारी पुलिस बल की मदद से निहत्थे आंदोलनकारियों को चारों तरफ से घेर लिया। उन्होंने बिना चेतावनी दिए देशभक्तों पर लाठी-डंडे चलवाए और 14 राउंड गोलियां चलवाईं। इसमें कई लोगों की जानें गई और सैकड़ों घायल हुए। घायल होने के बावजूद लाला सेवाराम ने तिरंगे को झुकने नहीं दिया। इससे खफा होकर अंग्रेजों ने उनकी जीभ कटवा दी और बाकी लोगों पर भी कहर बरपाया। इस कांड को 'मिनी जलियांवाला बाग' का नाम दिया गया। बाद में इस घटनास्थल को शहीद स्मारक घोषित कर दिया गया।
शहीद स्मारक पर कब्जा
अब पुलिस वाले और दुकानदारों ने इस जगह पर कब्जा कर रखा है। सुरेश संपादक ने बताया कि हाई कोर्ट ने शहीद स्मारक स्थल पर स्थित पुलिस चौकी को खाली करने के आदेश दिए थे, लेकिन पुलिस वालों ने ऐसा नहीं किया। कमिटी भी यह जगह खाली करवाने में असफल रही है।

Friday, August 14, 2009

एनएच-58 यानी मेरठ रोड पर लोगों को गुरुवार को जबर्दस्त जाम से जूझना पड़ा।

एनएच-58 यानी मेरठ रोड पर लोगों को गुरुवार को जबर्दस्त जाम से जूझना पड़ा। घूकना में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव रोड पर रखकर ट्रैफिक रोक दिया तो कहीं लोगों ने बिजली की किल्लत के विरोध में जाम लगाया तो । यही नहीं, नाराज लोगों ने आते-जाते वीकल्स पर पथराव भी किया। इससे कई वीकल्स के शीशे भी टूट गए और कई लोग घायल हो गए। जाम के कारण मेरठ तक गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हालत यह थी कि लोगों को 12 किमी तक का रास्ता तय करने में 5 से 6 घंटे से भी अधिक का समय लगा। हाइवे पर लगे जाम ने पूरे शहर के जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया। आंबेडकर रोड, जीटी रोड और एनएच-24 पर विजयनगर चौक के पास हालात सबसे बुरे रहे। जाम की वजह से महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी हुई। वाहनों की लंबी कतारों के बीच कई ऐंब्युलंस भी फंसी रहीं।

दिन में 2 बजे शुरू हुई समस्या
मेरठ रोड पर जिले की सीमा में प्रवेश करते ही मोदीनगर में लोगों को जाम से रूबरू होना पड़ा। मुरादनगर में रावली रोड पर दिन में लगभग 2 बजे बिजली की किल्लत के विरोध में क्षेत्रवासियों ने रोड पर जाम लगाया। इसके कारण मेरठ रोड पर वीकल्स की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। करीब आधा घंटे तक जाम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया।

4 बजे हाइवे पर बैठे
शाम 4 बजे जब रावली रोड का जाम खत्म होने लगा तभी घूकना के सामने कुछ लोग एक युवक का शव लेकर मेरठ रोड पर पहुंच गए। इससे दोनों ओर का ट्रैफिक फिर से बाधित हो गया। कीर्ति नाम के इस युवक को शनिवार को कुछ लोगों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसकी गुरुवार को जीटीबी हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। जाम करने वाले लोग हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस दौरान मेरठ की ओर से आ रही रोडवेज बस के ड्राइवर ने जाम देखकर जैसे ही बस को मोड़ना चाहा वैसे ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने बस पर पथराव कर दिया। इससे बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।

करीब साढ़े पांच बजे खोला जाम
मेरठ रोड पर जाम और पथराव की सूचना पर डिप्टी एसपी राजेश समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने जाम लगाने वाले लोगों को समझाने का प्रयास किया परंतु वे सुनने को तैयार नहीं थे। उनका आरोप था कि शनिवार को युवक को चाकू मारने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डीएसपी ने नाराज लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद लोगों ने जाम खोलने के लिए तैयार हुए।
छुट्टियां भी बनीं कारण
सरकारी कार्यालयों में 3 दिन लगातार छुट्टियां हैं। आउटिंग और घर जाने वाले लोग गुरुवार को निकले। जाम में घिरने से ऐसे लोगों का मजा भी किरकिरा हो गया। शुक्रवार को जन्माष्टमी होने के कारण भी गुरुवार को मेरठ रोड पर ट्रैफिक अधिक था। इससे रोड पर पहले से ही वीकल की स्पीड कम थी। देर रात तक हालात सामान्य नहीं हो पाए थे।

Wednesday, August 12, 2009

मेरठ से विभाजित बागपत में बच्चों पर पुलिस आतंक

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में छेड़खानी के आरोप में 16 साल के किशोर को अर्धनग्न कर बाजार में घुमाने के आरोप में दो सब इंस्पेक्टरों समेत तीन पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है। जिले के एसपी दीपक कुमार ने मंगलवार को बताया कि मामला सामने आने के बाद इस घटना की जांच कराई गई। जांच के बाद प्रथम दृष्टया तीन पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। इसके बाद मंगलवार को बड़ौत थाने के सब इंस्पेक्टर मोहन श्याम सारस्तव और एक अन्य सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जिले के बड़ौत कस्बे में रविवार को एक युवती की कार से किशोर की मोटरसाइकिल टकरा गई, इसके बाद पुलिस छेड़खानी के आरोप में किशोर को पकड़कर थाने ले आई। छात्र ने आरोप लगाया है कि थाने में सब इंस्पेक्टर मोहन श्याम सारस्वत की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने उसके सीने और पीठ पर 'मैं लड़कियों को छेड़ता हूं' लिख दिया और शहर के कई इलाकों में पैदल घुमाया।

Saturday, August 8, 2009

पति उसके साथ पिछले कुछ महीनों से अननेचरल सेक्स करता है।

एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट कर अननेचरल सेक्स करने का आरोप लगाया है। इस मामले में तहरीर थाना दौराला पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पल्लवपुरम निवासी एक महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ पिछले कुछ महीनों से अननेचरल सेक्स करता है। इनकार करने पर उसके साथ बुरी तरह भी मारपीट करता है। थाना प्रभारी ए. के. सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पहुंची तो वह फरार हो गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति अपराधिक प्रवृत्ति का है जिसके कारण उसकी जान का खतरा भी है। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है।

Wednesday, August 5, 2009

फिल्म सिटी के आसपास खाली एरिया भी हरा-भरा दिखाई देने लगा

यमुना किनारे डिवेलप हो रहे सेंट्रल पार्क प्लाजा में हरियाली बढ़ाने की कोशिशें दिन-रात जारी हैं। गुरुवार को यहां सेंट्रल एंपावर्ड कमिटी की टीम विजिट करने पहुंचेगी। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन व प्राधिकरण के अफसर घबराए हुए हैं। मंगलवार को जिस जगह पर ऊबड़-खाबड़ जमीन और गड्ढे दिखाई दे रहे थे, वहां बुधवार की शाम होते-होते नजारा बदल गया। यहां लगभग डेढ़ एकड़ जमीन में घास बिछा दी गई। इससे फिल्म सिटी के आसपास खाली एरिया भी हरा-भरा दिखाई देने लगा है। गौरतलब है कि मंगलवार को प्रशासन का इमरजेंसी फरमान जारी होते ही इस जगह पर हरियाली बिछाने का काम 24 घंटे लगातार हुआ है। ऑथॉरिटी के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब फिल्म सिटी फ्लाईओवर के नीचे अलग-अलग किस्म के पौधे दिखाई देने लगे हैं। इसे लेकर 2 दिन से सीनियर अफसर चिंतित थे। मंगलवार की सुबह ही यह फरमान जारी कर दिया गया था कि बचे हुए इलाके को जल्द से जल्द डिवेलप कर दिया जाए। इसके लिए दिन और रात में लगभग सौ के करीब मजदूरों को लगाया गया। अब पूरा फोकस फ्लाईओवर के पास डॉ. आंबेडकर की मूर्ति के इर्द-गिर्द के इलाके पर है। यहां चारों तरफ हाथी की प्रतिमूर्ति वाले स्तंभ लगा दिए गए हैं। मेन बिल्डिंग के आसपास के एरिया में भी घास लगाने पर जोर दिया जा रहा है।

Sunday, August 2, 2009

मेरठ सहित अन्य ११ शहरों में १५०० रोडवेज बसें दौडेगी

स्टेट के सात बडे़ शहरों में रोडवेज सिटी बसें चलाएगी। केंद्र सरकार की जेएनयूआरएमएस (जवाहर
लाल नेहरू अर्बन रिवॉलविंग मैनेजमेंट स्कीम) योजना के तहत यूपी को 1500 बसें दी जाएगी। इस प्लान पर केंद सरकार यूपी में करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपया खर्च करेगी। कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले स्कीम लागू होगी। रोडवेज सूत्रों के मुताबिक तीस लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रोडवेज सिटी बस का इंफ्रा स्ट्रक्चर तैयार करेगा। इन शहरों में मेरठ, मथुरा, आगरा, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद और वाराणसी शामिल है। इनमें से अभी कुछ शहरों में ही सिटी बसें है, मगर उनका संचालन प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों के हाथों में ही है। प्राइवेट ट्रांसपोर्ट सिस्टम को लेकर तमाम शिकायतें सामने आ रही हैं। केंद्र सरकार की योजना के मुताबिक है इन सभी बडे़ शहरों में सिटी बस का संचालन रोडवेज करेगा। इन बसों के लिए रूट नगर निगम तय करेगी। इनको ज्यादा से ज्यादा 40 किलोमीटर के रूट पर चलाया जा सकता है। इन बसों का संचालन नगर निगम के सुझाए गए रूटों पर होगा। बसों का संचालन यूपी रोडवेज करेगा। बसों के रखरखाव और ऑपरेशन पर नजर रखने के लिए यूपी रोडवेज, नगर निगम और डिवेलपमंट ऑथॉरिटी की एक होगी। सूत्रों का कहना है कि बसों से होने वाली आमदनी और घाटे का जोखिम डिवेलपमंट ऑथॉरिटी उठाएगी। बसों के संचालन में आर्थिक घाटे के कारण आने वाली रुकावटों को दूर करने का प्रबंध भी कर लिया गया है। केंद्र सरकार से सिटी बस के तौर पर मिलने वाली सभी बसें 27 सीटर होगी। बसों का डिजाइन इस तरह से होगा कि वह कम चौड़ी सड़कों से भी गुजर सकेगी।

Thursday, July 30, 2009

महिलाएं निर्वस्त्र होकर दल के सामने आ गईं

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में जहरीली शराब के धंधे में लिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए पहुंचे आबकारी विभाग के दल को उस समय बीच में ही छापे की कार्रवाई रोकनी पड़ी जब इस काम से जुड़ी कुछ महिलाएं निर्वस्त्र होकर दल के सामने आ गईं। आबकारी इंस्पेक्टर आलोक शर्मा के नेतृत्व में 25 सदस्यीय दल जहरीली शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार शाम देवीदास मोहल्ले में पहुंचा जहां उसे महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। शर्मा ने बताया, 'जहरीली शराब निर्माण से जुड़ी कुछ औरतों ने तो विरोध की तमाम हदें पार कर दीं। वे निर्वस्त्र होकर टीम के सामने आ गईं, जिसके बाद हमें मजबूरन छापे की कार्रवाई रोकनी पड़ी।' शर्मा ने कहा, 'हमने पुलिस अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया है। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि आगे से छापेमारी के दौरान महिला पुलिस बल मुहैया करवाया जाएगा।'

Saturday, July 25, 2009

पूर्व सांसद हाजी शहिद अखलाक के बेटे की पिटाई

मंगलवार को मेरठ में आधा दर्जन युवकों ने पूर्व सांसद हाजी शहिद अखलाक के बेटे की पिटाई कर दी, जिससे क्षेत्र में हंगामा हो गया। हंगामे के दौरान फायरिंग और पथराव की भी सूचना है। इस घटना में पूर्व सांसद की मौसी का पुत्र कासिम चाकू लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गुदड़ी बाजार बंद हो गया। लोगों की भीड़ सड़कों पर इकट्ठी हो गई। मामले की गंभीरता और तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पूर्व सांसद हाजी शहिद अखलाक का 15 वर्षीय पुत्र शाकिर गुदड़ी बाजार स्थित अपने घर से कहीं जा रहा था। रास्ते में कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद इन युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर जब आसपास के लोग तथा पूर्व सांसद के समर्थक वहां एकत्र हुए तो पिटाई करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई है, जिसमें 14 लोगों को नामजद किया गया है। उधर, पूर्व सांसद हाजी शहिद अखलाक ने कहा कि वह इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।

Tuesday, July 21, 2009

रविवार को सैकड़ों ग्रामीण अपने-अपने टैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बझीलपुर बिजलीघर पर पहुंच गए।

बिजली न आने से नाराज एक दर्जन गांवों के किसानों ने रविवार को बिजलीघरों का घेराव कर हंगामा किया। नाराज किसानों ने बझीलपुर बिजलीघर में ताला डाल दिया और मोदीनगर मोड़ स्थित बिजलीघर पर धरना दिया। किसानों को गुस्सा देखकर विद्युत अधिकारी और कर्मचारी भाग खड़े हुए। थाना हापुड़ देहात के ग्राम ददायरा, घनौरा, झीलपुर, खड़खडी, असरा, दोमयी, सूदना, अतराड़ा, रजपुरा में कई दिनों से बिजली न आने से किसानों का सब्र टूट गया। रविवार को सैकड़ों ग्रामीण अपने-अपने टैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बझीलपुर बिजलीघर पर पहुंच गए। किसानों को आता देखकर वहां तैनात कर्मचारी भाग खड़े हुए। किसानों ने वहां पहुंचकर प्रदर्शन किया, फिर उसमें अपना ताला जड़कर मोदीनगर मोड़ स्थित बिजलीघर पर पहुंच गए। किसानों ने वहां भी हंगामा किया और बिजलीघर को घेरकर धरना पर बैठ गए। गुस्साए किसानों को देखकर बिजली अधिकारी वहां से भाग खड़े हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी जवानों के साथ बिजलीघर पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बाद में जब बिजली विभाग के अधिकारियों ने आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया तो वे मान गए। प्रदर्शन में शिवकुमार त्यागी, सुरेश त्यागी, अरविंद त्यागी, सामेंद त्यागी, तेजपाल , सुशील, बबलू, ओमपाल सिंह, संजीव, ज्ञानेंद्र प्रधान शामिल रहे।

Saturday, July 18, 2009

मेरठ रोड पर सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल ला रहे हैं।


शिवरात्रि के नजदीक आते ही कांवड़ियों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। मेरठ रोड पर सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल ला रहे हैं। उनकी सेवा में लगे शिविर संचालकों ने उनके लिए खास तौर पर सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक के लिए खास मेन्यू तैयार कराया है। इसमें सुबह के नाश्ते में ब्रेड पकौड़े, चाय और छोले कुल्चे शामिल किए गए हैं, जबकि दोपहर के खाने में दाल, चावल, रोटी, सब्जी और रायता परोसा जा रहा है। दाल में मखनी दाल और राजमा शामिल किया गया है, जबकि सब्जी में मटर पनीर और मिक्स्ड वेज को जगह दी गई है। स्वीट डिश में हलवा दिया जा रहा है। रात के खाने में केवल हरी सब्जियां बदल दी जाती हैं, बाकी मेन्यू लगभग समान रहता है। इसके अलावा, कुछ शिविरों में शिवभक्तों की थकान दूर करने और गमीर् से राहत देने के लिए उन्हें कोल्ड ड्रिंक्स और ठंडई भी पिलाई जा रही है। स्नैक्स में फ्रूट चाट कांवड़िए ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि इसमें केला, नाशपाती, पपीता, सेब, आम मिलाकर दिया जाता है। यह खाने में भी हल्का रहती है और गर्मी में नुकसान भी नहीं करती। इसलिए इसे खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है। इन दिनों शिवभक्तों के जयकारों से महानगर गूंज रहा है। मेरठ रोड पर कांवड़ियों की सेवा के लिए दर्जनों शिविर लगाए गए हैं। इनमें लगे सेवादार उन्हें खाना-पीने से लेकर उनके मनोरंजन तक के लिए शिव महिमा की लीलाओं का मंचन कर रहे हैं। बाहर से आए कलाकार शिव-पार्वती का रूप धरकर तांडव नृत्य करते हैं। उनके रौद रूप को देखने के लिए न केवल कांवड़िए, बल्कि अन्य शिवभक्त भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

Tuesday, July 14, 2009

हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिम और सिख भी कांवड़ियों की सेवा करके पुण्य कमाने का मौका नहीं चूक रहे

शहर में विभिन्न जगहों पर लगाए गए कांवड़ शिविरों में सर्वधर्म समभाव की झलक देखने को मिल रही है। हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिम और सिख भी कांवड़ियों की सेवा करके पुण्य कमाने का मौका नहीं चूक रहे हैं। इन्हें ऐसा करते देख बहुत से लोगों को हैरत सी होती है। लेकिन अधिकतर लोग इसमें भारतीय संस्कृति की असली तस्वीर देखते हैं। चिल्ला रेगुलेटर पर पिछले 13 साल से कांवड़ सेवा शिविर लगा रही शिव कांवड़ सेवा समिति में कई मुस्लिम और सिख कार्यकर्ता हैं। समिति में न्यू अशोक नगर निवासी जुल्फिकार अली, मोहम्मद लतीफ अहमद, इरफान खान और सायरा बानो सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हुए हैं। वहीं सरदार कुलदीप सिंह, गुरजीत सिंह और कुलजीत सिंह भी सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। अलग-अलग पेशों से जुड़े सभी लोग सावन का महीना आते ही भगवान भोले के भक्तों की सेवा में जुट जाते हैं। नोएडा के सेक्टर-5 में वायर की दुकान चलाने वाले और पूर्वी दिल्ली जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव जुल्फिकार अली बताते हैं कि 3 साल पहले समिति से जुड़े कुछ हिंदू दोस्तों ने कहा कि कांवड़ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उनसे आर्थिक सहयोग की अपील की, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। शुरुआत में शिविर में आने पर उन्हें कुछ अजीब सा लगा। अब यहां आने पर एक आध्यात्मिक शांति मिलती है। घरवाले भी हिंदू भाइयों के दुख-सुख में शामिल होने के लिए उन्हें प्रेरित करते हैं और कांवड़ शिविर के दौरान दुकान की जिम्मेदारी खुद संभाल लेते हैं। सरदार गुरजीत सिंह बताते हैं कि समिति सदस्यों ने अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग शिफ्ट तय की हुई है। प्रत्येक सदस्य अपनी सुविधा के अनुसार शिविर में आकर कांवड़ियों की सेवा में जुट जाता है। कांवड़ियों के पैरों में पड़े छालों की मरहम-पट्टी की जाती है और उन्हें ताजा भोजन कराया जाता है। अगर कोई कांवड़िया बीमार हो जाए तो समिति सदस्य उसे अपनी गाड़ी से उसके घर तक छोड़ आते हैं। समिति के लिए सभी सदस्य अपनी श्रद्धानुसार दान भी देते हैं। पेंटर का काम करने वाले मोहम्मद लतीफ अहमद कहते हैं कि सभी धर्मों का सार एक ही है, और वह है इंसानियत। इसी धर्म का पालन करने के लिए वे हर साल कांवड़ियों की सेवा में खिंचे चले आते हैं। वैसे भी कुरान शरीफ में साफ लिखा है कि अपने पड़ोसियों की मदद करो, फिर चाहे वे हिंदू हो या कोई और। छाले पड़े पैरों के साथ कांवड़ लेकर आने वाले लोगों की सेवा करके वे अल्लाह ताला के उसी हुक्म की तामील कर रहे हैं।

कांग्रेसियों ने आईजी और एसओजी के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया।

अक्षय बंसल के हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कातिलों तक पहुंच गए हैं। पुलिस आधा दर्जन लोगों से इस मामले में पूछताछ कर रही है। इनमें से दो युवक एक कांग्रेसी नेता के बेटे हैं। कांग्रेसी नेता के बेटे को पुलिस द्वारा उठाए जाने की सूचना पर कांग्रेसियों ने आईजी और एसओजी के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। शहर के प्रमुख उद्योगपति और मेरठ कॉलिज की प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष योगेश बंसल के पोते अक्षय बंसल का 3 जुलाई को अपहरण कर लिया गया था। अपहरण करने वालों ने फोन कर एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। पहले तो पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन शहर में बढ़ते गुस्से को देख उसने जल्द ही अक्षय को सकुशल बरामद करने का दावा किया था। 9 जुलाई को अक्षय का शव गाजियाबाद की नहर से मिलने के बाद पुलिस के सभी दावों की हवा निकल गई। अपनी किरकिरी होते देख पुलिस नए सिरे से इस केस को हल करने में जुट गई थी। पुलिस ने अपना ध्यान उस मोबाइल फोन केबर पर लगाया जिससे फोन कर फिरौती की रकम मांगी गई थी। यह सिम फर्जी आईडी पर 22 जून को एक्टिवेट हुआ था। इससे 58 कॉल और 18 एसएमएस हुए। अक्षय से इस नंबर से 16 बार बातें हुई। अक्षय की गर्ल फ्रेंड के मोबाइल पर 20 कॉल्स हुई थीं। अक्षय के अपहरण के बाद इसी फोन से फिरौती मांगी गई। उसी दिन से यह सिम बंद हो गया था। इसी सिम से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रविवार को छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें दो सगे भाई हैं जो एक कांग्रेसी नेता के बेटे हैं। गिरफ्तार युवकों में एक मोबाइल व्यापारी व एक विधायक का रिश्तेदार भी है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। सूत्र बताते हैं कि पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारियां मिल रही हैं।

Saturday, July 11, 2009

मेरठ में दो प्रेमियों को फिर मौत के घाट उतार दिया गया।

धर्म के नाम पर मेरठ में दो प्रेमियों को फिर मौत के घाट उतार दिया गया। थाना भावनपुर के किनानगर गांव मे शुक्रवार सुबह एक लड़की के परिवारवालों ने लड़की के सामने ही उसके प्रेमी की गला काट कर हत्या कर दी। लड़की द्वारा शोर मचाये जाने पर उन्होंने उसका गला भी काट दिया। दोनों का अपराध सिर्फ इतना था कि अलग धर्म के होने के बावजूद उन्होंने प्यार किया था। इस मामले को लेकर पूरे गांव मे दहशत है। पुलिस ने लड़की के चाचा और उसके बेटे को हिरासत मे ले लिया है। किनानगर निवासी ओमपाल का 18 वर्षीय बेटा मनोज 8वीं तक पढ़ा था। बाप-बेटे मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे। उनके घर के ठीक सामने कलुवा का परिवार रहता है। कलुवा की 17 वर्षीय बेटी अफसाना और मनोज में करीब एक साल से संबंध था। 15 दिन पहले इस बात का पता लगने पर कलुवा के घरवालों ने ओमपाल को अपने बेटे को समझा लेने की नसीहत देते हुए कहा था कि अगर आइंदा वह उनके घर आया तो ठीक नहीं होगा।

Thursday, July 9, 2009

उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में तेजी की आशंका उत्पन्न हो गई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की कमी के कारण कमजोर पैदावार होने, सिंचाई की लागत बढ़ने और जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में तेजी की आशंका उत्पन्न हो गई है। आगरा संभाग के मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और आगरा जिलों के साथ अलीगढ़ संभाग में इस वर्ष अब तक पर्याप्त बारिश न होने और इस बीच सरकार द्वारा पर्याप्त कदम न उठाए जाने से किसान चिंतित हैं। कृषि अर्थशास्त्री बी.बी. बारिक ने बताया, 'बुआई में पहले ही देर हो चुकी है इसलिए पैदावार कमजोर होगी, सिंचाई की लागत बढ़ेगी और नतीजतन जरूरी वस्तुओं की कीमतों में तेजी आएगी। निश्चित रूप से हम गहरे संकट का शिकार होने जा रहे हैं।' उन्होंने कहा कि हल्की फुल्की बारिश हुई है लेकिन वह कृषि कार्य आरंभ करने के लिए पर्याप्त नहीं है। बारिक ने सरकार द्वारा सूखे की स्थिति से निपटने के लिए कोई आपात योजना तैयार न किए जाने को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। आगरा में तो स्थितियां और खराब हैं। जिले में 30 से अधिक चक बांध और जलाशय हैं लेकिन उनमें से अधिकांश सूखे पड़े हैं। स्थानीय किसानों का कहना है कि सरकारी मशीनरी अब तक सोई पड़ी है और किसान निश्चित रूप से गहरे संकट में फंसने जा रहे हैं।

Thursday, July 2, 2009

गर्भवती महिला के घर में घुसकर उसके साथ गैंग रेप किया।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दबंगों ने एक गर्भवती महिला के घर में घुसकर उसके साथ गैंग रेप किया। आला पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी। जिले के मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा की एक 32 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के 5 लोगों ने उसके घर में घुसकर उसके साथ गैंग रेप किया। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक गांव के कुछ लोगों ने कुछ दिन पहले उसे व उसके पति के पीटा था, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। शिकायत से क्षुब्ध पांच लोग 28 जून की रात उसके घर में घुस गए और सास-ननद को बांधकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद मंसूरपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने बुधवार को एसपी से कार्रवाई के लिए गुहार लगाई। एसपी विजय प्रताप सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, मंसूरपुर थानाप्रभारी रामपाल सिंह ने गुरुवार को कहा कि पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Tuesday, June 30, 2009

दूल्हे का अपने दोस्तों के साथ बियर पीना दुलहन को इतना नागवार गुजरा कि उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया।

शादी की खुशी में दूल्हे का अपने दोस्तों के साथ बियर पीना दुलहन को इतना नागवार गुजरा कि उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया। यहीं नहीं, बाद में विवाद होने पर दुलहन ने दूल्हे समेत वर पक्ष के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। रविवार को लाजपत नगर में रहने वाले विनोद कुमार की बेटी की शादी शालीमार गार्डन में रहने वाले मनोज के साथ होनी थी। रविवार को देर शाम को बरात दुलहन के घर पहुंची थी। बरात देर से आने पर वर और वधू पक्ष में कहासुनी भी हुई थी। अलबत्ता बाद में मामला शांत हो गया। बताया गया है कि इधर विवाह की पारंपरिक रस्में निभाई जा रही थीं, उधर मनोज के कुछ दोस्त उसके पास आए और बियर पीने की जिद करने लगे। दोस्तों के दबाव डालने पर मनोज ने बियर पी ली।
बताया गया है कि जैसे ही दुल्हन को दूल्हे के बियर पीने की सूचना मिली, वह तमतमाई हुई दूल्हे के पास पहुंची। पहले तो उसने मनोज को खूब खरी-खोटी सुनाई और फिर उसके साथ शादी करने से भी इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। बाद में दुलहन की ओर से साहिबाबाद में मनोज, उसकी मां शारदा और दोनों भाइयों दीपक और रमेश के खिलाफ दहेज मांगने की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Sunday, June 28, 2009

चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी ने कराए हॉस्टल खाली

सीसीएस यूनिवर्सिटी के हॉस्टल खाली कराने को लेकर छात्रों और यूनिवर्सिटी मैनिजमंट के बीच चल रही रस्साकशी में यूनिवर्सिटी ने बाजी मार ली है। गुरुवार को भारी सुरक्षाबलों की मौजूदगी में सभी हॉस्टलों को खाली करा लिया गया। इस दौरान जो छात्र कमरों में नहीं थे, उनका सामान बाहर निकाल कर कमरा सील कर दिया गया। यूनिवर्सिटी को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। भारी फोर्स की मौजूदगी में छात्र विरोध का साहस नहीं जुटा पाए। यूनिवर्सिटी प्रशासन के 15 जून तक स्टूडंट्स को हॉस्टल खाली करने के आदेश पर दोनों पक्षों के बीच ठन गई थी। एक ओर यूनिवर्सिटी हर हाल में हॉस्टल खाली कराने पर अड़ी थी, वहीं छात्र इसका विरोध कर रहे थे। स्टूडंट्स इस आदेश के विरोध में वीसी आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे। कुछ छात्रों ने आदेश को गैरकानूनी बताते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट की शरण ली थी। राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी वीसी से बात कर छात्रों को बाहर किए जाने पर विरोध जताया था। इस बारे में वीसी का कहना था कि यह प्रक्रिया बाहरी छात्रों को हॉस्टल से निकालने के लिए जरूरी है। एक छात्रा राजबाला की ओर से हाई कोर्ट में दाखिल याचिका पर कोर्ट का आदेश आने के बाद से ही लगने लगा था कि किसी भी वक्त प्रशासन हॉस्टल खाली करा सकता है। कोर्ट ने अवैध छात्रों को हॉस्टल से हटाने के निर्देश दिए थे। बुधवार रात यूनिवर्सिटी में टीचर्स की बैठक में सर्वसम्मति से हॉस्टल खाली कराने का निर्णय लिया गया।

Tuesday, June 23, 2009

ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।

परिजनों के साथ चल रही पारिवारिक कलह से परेशान एक दंपती ने 7 साल के बच्चे के साथ नटेपुरम फाटक के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को घटनास्थल से एक स्यूसाइड नोट मिला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक न्यू मोहनपुरी निवासी 35 वर्षीय अनिल राय की मेन रोड पर लक्ष्मी मैटेरियल के नाम से दुकान थी। उसका भाई भी दुकान पर बैठा करता था। अनिल की भाई से नहीं पटती थी। इससे अनिल व उसकी पत्नी संजना बहुत परेशान रहते थे। रोज-रोज की कलह से आजिज आकर उन्होंने सोमवार की शाम स्यूसाइड करने का इरादा किया। रात को दंपती ने अपने 7 साल के बेटे प्रत्यांशु को साथ लिया और मोटरसाइकल पर नटेपुरम फाटक पहुंचे। जैसे ही अमृतसर एक्सप्रेस वहां पहुंची, अनिल परिवार समेत उसके आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट मे आकर अनिल और संजना के चिथड़े उड़ गए लेकिन भाग्यवश प्रत्याशु बच गया। हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटनास्थल के पास अनिल की हैंडराइटिंग में सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने अपनी मौत के लिए छोटे भाई, बहन और मां को जिम्मेदार बताया है। बताया जाता है कि अनिल के पिता वीर सिंह की 16 साल पहले मौत हो गई थी। तभी से अनिल पर पूरे घर का भार था, लेकिन उसका भाई व बहन उसकी मां को उसके खिलाफ भड़काया करते थे। इससे अनिल परेशान रहता था। इसके अलावा हाल ही में व्यापार मे हुए नुकसान ने उसकी परेशानी को और बढ़ा दिया था।

Sunday, June 21, 2009

आग से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो बुरी तरह झुलस गए।

दिल्ली-मेरठ नेशनल हाई वे पर सुबह लगभग 5 बजे मोहिउद्दीनपुर के पास एक कार के पेड़ से टकराने पर उस में आग लग गई। आग से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो बुरी तरह झुलस गए। मालवीय नगर में रहने वाले ये सभी लोग मारुति 800 कार से मसूरी घूमने गए थे और हरिद्वार में स्नान कर दिल्ली वापस लौट रहे थे। आग लगने से योगेंद्र पाल(47), सौरभ(20) और गौरव(22) बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तुरंत मोदीनगर के जीवन नर्सिंग होम में लाया गया जहां सौरभ ने दम तोड़ दिया और योगेंद्र पाल और गौरव को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।

Friday, June 19, 2009

हिंसक संघर्ष और फिर शहर के कुछ हिस्सों में मचे बवाल के सिलसिले में चार थाना क्षेत्रों में लगाए गए कर्फ्यू में ढील

पॉर्किंग को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष और फिर शहर के कुछ हिस्सों में मचे बवाल के सिलसिले में चार थाना क्षेत्रों में लगाए गए कर्फ्यू में गुरुवार सुबह नौ बजे से बारह बजे तक तीन घंटे की ढील दी गई। इस मामले में करीब 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिटी राकेश जोली ने गुरुवार को यहां बताया कि हिंसक संघर्ष के मामले में एक पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर नौ नामजद लोगों सहित करीब पचास लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। सुबह कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील इसलिए दी गई ताकि लोग अपने जरूरी काम निपटा सकें और रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीददारी कर सकें।

गौरतलब है कि मंगलवार की रात रोहटा फाटक पर स्टेशन के समीप एक दुकान के सामने गाड़ी पार्क करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। लेकिन कुछ ही देर बाद शहर के कुछ हिस्सों में एक पक्ष के लोगों ने यातायात जाम करते हुए प्रदर्शन, तोड़फोड और पथराव शुरू कर दिया। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग भी सड़कों पर आ गए। अंतत: प्रशासन को मेरठ के चार थाना क्षेत्रों कोतवाली, ब्रहमपुरी, लिसाड़ी गेट और देहली गेट में कर्फ्यू लगाना पड़ा।

Wednesday, May 27, 2009

मेरठ के सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल का सम्मान

मेरठ संसदीय सीट से लोक सभा में पहुंचने वाले बी जे पी नेता श्री राजेन्द्र अग्रवाल का मेरठ चैम्बर ऑफ कामर्स में एक भव्य समारोह आयोजित कर सम्मान करने का फैसला किया गया है । श्री अग्रवाल का सम्मान करने वालों में मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष श्री कपिल देव भी शामिल हैं । ज्ञात हो कि श्री अग्रवाल का मुकाबला बी एस पी प्रत्याशी श्री मलूक नागर से था जिसने धन-बल का काफी प्रयोग किया परन्तु संगठन में शक्ति होती है और यह शक्ति मेरठ संसदीय चुनाव में रंग लाई । मेरठ परिवार के संपादक डॉ राजेन्द्र गुप्ता स्वयं केवल वोट डालने केलिए ७ मई को मेरठ गए और उन्होने अपने सभी साथियों के साथ श्री राजेन्द्र अग्रवाल के समर्थन में वोट डाला । शिवहरिमंदिर कालोनी में श्री अग्रवाल में बूथ मेनेजर श्री रामअवतार ने घर -घर से महिलाओं और सभी वोटरों को लाकर वोट कराया । उल्लेखनीय है कि इस बस्ती में सांई धाम नामक मंदिर का निमार्ण डॉ राजेन्द्र गुप्ता ने कराया और उनके भाई श्री रामोतार अब मंदिर की देखभाल करते हैं इसी कारण वहां की जनता से इस परिवार का काफी लगाव है और यही सहिषुणता इस चुनाव में काम आई । मेरठ के सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल का सम्मान इस दिशा में मेरठ का गौरव है ।

Monday, May 18, 2009

चौधरी अजीत सिंह मेरठ के ही है अतः उनपर हमारी नजर है ।

Rashtriya Lok Dal (RLD) may put off its alliance with the Bharatiya Janata Party (BJP) in UP to join hands with the Congress-led United Progressive Alliance (UPA). Party insiders said that RLD boss Ajit Singh Singh was already in touch with Ahmad Patel, the political advisor of Congress chief Sonia Gandhi. Party sources that some senior leaders of Congress have also approached the RLD chief seeking his support for the UPA, even as it has kept its past allies like the Samajwadi Party at a distance. While Ajit Singh was not available for comment, senior party functionaries confirmed that the party was in touch with the Congress. ‘‘We cannot say anything at this moment,’’ RLD state general secretary Munna Singh Chauhan said while talking to TOI. Chauhan said that the party had indeed been approached by the Congress. ‘‘But we have yet to decide on our future course of action,’’ he said. RLD was already ruing its alliance with the BJP after it suffered a major setback when Anuradha Choudhary and Munshi Ram Pal lost the elections from the Muslim-dominated seats Muzzafarnagar and Nagina. Party sources said that these two defeats were seen as significant despite the fact that the party improved its performance from three seats in 2004 to five this time. A senior RLD leader said that the increased tally in the general elections has come as a morale-booster for the party. ‘‘The performance cannot be dumped anyway,’’ a senior party leader said, in an apparent hint that the RLD may seriously think of joining the UPA. A senior party leader said that their alliance with BJP proved beneficial to the latter as BJP’s national president went on to win the Ghaziabad seat with a majority of Jat voters supporting Rajnath Singh. But RLD had to face setback as Muslim voters drifted away from Choudhary, resulting in her loss. Party workers said that she was quite confident of her win. She had won the Kairana seat in the 2004 general elections by over 3 lakh votes. This time however, she opted for Muzzafarnagar, apparently thinking of further increasing the winning tally for the RLD. A known opportunist, Ajit Singh, had entered into alliance with the Congress in 1999 general elections against the Bhartiya Janata Party (BJP)-led NDA and fought 2004 polls in partnership

Saturday, May 9, 2009

मेरठ परिवार मुंबई

मेरठ परिवार मुंबई में रहने वाले और व्यवसाय करने वालों की अपनी साइट है , इस साइट पर हम मेरठ परिवार के संबंध में सभी सूचनाएं और उनकी जानकारियां समय समय पर आपको देते रहेंगे । आपके सुझाव और आपके मार्गदर्शन का हमें इन्तजार है ।