2012 को
अलविदा -- तथा नव वर्ष 2013 की शुभकामनायें । इसी
उम्मीद के साथ कि नव वर्ष महिला उत्पीड़न मुक्त हो ।
Monday, December 31, 2012
Thursday, December 20, 2012
केन डेप्युटी कमिश्नर ने गन्ना मूल्य का समय से भुगतान न करने वाली आठ शुगर मिलों को नोटिस जारी किया।
चालू पेराई सत्र में किसानों को गन्ना मूल्य का समय से पूरा भुगतान न
करने वाली शुगर मिलों पर गन्ना विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। केन डेप्युटी
कमिश्नर ने गन्ना मूल्य का समय से भुगतान न करने वाली आठ शुगर मिलों को नोटिस जारी
किया। साथ ही बैंक के साथ किए गए करार की सूचना न देने वाली मिलों को भी नोटिस
जारी किया गया। खरीद केंद्रो पर घटतौली की शिकायत पर छापे मारी की जा रही है।
रीजनल केन डेप्युटी कमिश्नर डॉ वी बी सिंह के अनुसार अब तक मंडल की 16 चीनी मिलों में से आठ मिलें किसानों को उनके गन्ना मूल्य का 70 करोड़ 72 लाख रुपए भुगतान कर चुकी हैं। जिसमें दौराल मिल ने 2196 लाख, सकौती ने 527 लाख, सिभावली ने 641 लाख, नंगलामल ने 935 लाख, बागपत ने 936 लाख, अनामिका ने 490 लाख, रमाला ने 871 लाख और अनूपशहर मिल ने 474 लाख का भुगतान किया। बाकी मिलें किसानों का भुगतान दबाए बैठी हैं।
डॉ. सिंह के अनुसार गन्ना आपूर्ति एवं खरीद अधिनियम 1953 की धारा 17 के अधीन मिलों द्वारा किसानों को गन्ना मूल्य का तुरंत भुगतान करने का प्रावधान है। गन्ना मूल्यों का समय से भुगतान न करने से किसान परेशान हैं। यह जिलाधिकारी के टैगिंग आदेशों का भी उल्लंघन हैं। इन आदेशों और अधिनियम का उल्लंघन कर रही मंडल की मवाना, नंगलामल, किनौनी, सिंभावली, बृजनाथपुर, मोदीनगर,मलकपुर व साबितगढ़ की शुगर मिलों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही मंडल की पांच शुगर मिलों को बैंक के साथ करार करने की जानकारी न देने के लिए भी नोटिस भेजे गए।

Sunday, December 16, 2012
हाई कोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर वेस्ट यूपी के वकील 19 दिसंबर को संसद का घेराव करेंगे
अपनी बरसों पुरानी हाई
कोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर वेस्ट यूपी के वकील 19 दिसंबर को संसद का घेराव करेंगे। मांग न माने
जाने पर दो वकीलों ने उसी दिन संसद पर आत्मदाह करने का ऐलान भी कर दिया है। अपने
आंदोलन को सफल बनाने के लिए वकील छात्रों, व्यापारियों,
राजनीतिक दलों व अन्य संगठनों से सहयोग की अपील कर रहें हैं।
संसद घेराव में भाग न लेने वाले वकीलों के खिलाफ जुर्माना व अनुशासनात्मक कार्रवाई
की चेतावनी भी जारी कर दी गई है।
तीन दशक से वेस्ट यूपी के वकील हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर आंदोलनरत हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को वकीलों ने गाजियाबाद से दिल्ली को जोड़ने वाले हिंडनपुल पर जाम लगाकर ट्रैफिक जाम कर दिया था। इस पर जिला प्रशासन ने हजारों वकीलों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई ने आग में घी का काम किया। शनिवार को मेरठ बार असोसिएशन के पंडित नानक चंद सभागार में वकीलों की एक बैठक हुई। इसमें प्रशासन के इस कार्रवाई की घोर निंदा की गई। साथ ही आंदोलन को और तेज करने का मन बनाया गया। मेरठ जिला बार असोसिएशन के महामंत्री रामकुमार शर्मा के अनुसार बैठक में तय किया गया है कि 19 दिसंबर को वेस्ट यूपी के सभी वकील संसद का घेराव करेंगे। संसद का घेराव करने से पहले वकील जंतर-मंतर पर अपनी मांग की समर्थन में प्रदर्शन भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि अकेले मेरठ जनपद से 15 बसें 19 दिसंबर को दिल्ली के लिए रवाना होंगी। जबकि पूरे वेस्ट यूपी से करीब साठ बसों में भरकर वकील दिल्ली पहंुचेंगे। उस दिन वेस्ट यूपी के सभी वकील अदालतों के न्यायिक कार्योंे से अलग रहेंगे। शर्मा ने बताया कि जो बार के सदस्य और पदाधिकारी इस आंदोलन में शामिल नही होंगे उन पर 500 रुपये का नकद जुर्माना व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत बार से सदस्यता समाप्त करने का निर्णय भी लिया जा सकता है। महामंत्री ने बताया कि मेरठ के वकील अनिल जंगाला और एक अन्य वकील ने यह घोषणा की है कि उस दिन हाईकोर्ट बेंच की मांग पूरी न होने पर वे संसद पर आत्मदाह करेंगे। शर्मा ने कहा कि वे दोनो वकीलों को समझा रहे हैं कि वे अपने इस निर्णय को बदल दें। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने पर ही आंदोलन खत्म होगा।

Wednesday, December 5, 2012
सरधना थानाक्षेत्र में रविवार सुबह छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट
सरधना थानाक्षेत्र में रविवार सुबह छात्रों के दो
गुटों के बीच हुई मारपीट और पिस्टल को लेकर हुई छीना-झपटी में गोली चलने से एक
छात्र की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतक छात्र के पिता गाजियाबाद में यूपी
पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। पुलिस हत्यारे छात्रों की तलाश कर रही है।
जनपद शामली के भोराकलां गांव का रहने वाला शुभम पुत्र सुरेन्द्र सरधना स्थित द्रोण पब्लिक स्कूल में 12 वीं कक्षा का छात्र था। वह सरधना में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। उसके पिता सुरेन्द्र गाजियाबाद में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। शुभम ने अपने एक छात्र साथी वरुण कुमार पुत्र सोहनवीर निवासी छबड़िया को बताया कि दो दिनों से उसे स्कूल के दो छात्र शिवांग और ईशू निवासी महादेव पिस्टल दिखा कर डरा रहे हैं। उसने यह भी बताया कि दोनों सुबह के समय रोज मॉर्निंग वॉक करते हैं। इस पर वरूण कुमार ने उसे रविवार की सुबह पांच बजे अपने कमरे पर आने को कहा। शुभम आज सुबह उसके कमरे पर पहुंचा। इसके बाद दोनो वहां पहुंचे जहां शिवांग और ईशू मॉर्निंग वॉक कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि वहां उनके बीच मारपीट हुई। इसी दौरान एक छात्र ने पिस्टल निकाल ली। शुभम और वर्कराज ने उससे पिस्टल छीनने का प्रयास किया। खींचतान में गोली चल गई। एक गोली शुभम के पेट में लगी और वह वहीं ढेर हो गया। दूसरी गोली वरूण कुमार के पैर में लगी और वह घायल हो गया। इस घटना के बाद शिवांग और ईशू वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुभम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाने में वरूण कुमार की तहरीर पर शिवांग और ईशू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tuesday, November 20, 2012
मंगलवार सुबह पुलिस को एक सर्राफ का टुकड़ों में बंटा शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला
थाना देहली गेट क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस को एक सर्राफ का टुकड़ों में बंटा शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। शव की जेब से पुलिस ने स्यूसाइड नोट बरामद किया है। शव की पहचान होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि कर्ज वसूली के लिए कुछ लोग सोमवार शाम उसे जबरन अपने साथ ले गए थे। उन्होंने ही उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
मंगलवार सुबह पुलिस को परतापुर रेलवे ट्रैक पर एक शख्स के शव के टुकड़े मिले। शव की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक स्यूसाइड नोट मिला। इसी नोट के आधार पर शव की पहचान हुई। वह सराय लाल दास निवासी 28 साल रियाजुद्दीन था। पेशे से वह सर्राफ था। पुलिस ने उसके मौत की सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि रियाजुद्दीन की हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार रियाजुद्दीन पर कुछ लोगों के पैसे उधार थे। पैसे की वसूली के लिए वे उस पर कई दिनों से दबाव बना रहे थे। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम कुछ लोग उसके घर आए थे। वे उससे पैसे मांग रहे थे। इसी बीच उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। घरवालों के विरोध करने पर उन्हें धमकाते हुए उन लोगों ने रियाजुद्दीन को जबरन कार में डाल लिया और अपने साथ ले गए। रियाजुद्दीन के परिजन पूरी रात उसकी तलाश में लगे रहे। सुबह उन्हें रियाजुद्दीन के मौत की सूचना मिली। परिजन पुलिस से हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना था कि स्यूसाइड नोट फर्जी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sunday, November 18, 2012
पांच साल की बच्ची को बरामद
मेरठ के कंकड़खेड़ा क्षेत्र से पांच साल की बच्ची को बरामद किया गया
है। लावारिस मिली इस बच्ची को यहां चाइल्ड हेल्पलाइन के जरिए बरामद किया गया।
दरअसल, कंकड़खेड़ा पुलिस को बाजार के नजदीक ही पांच साल
की बच्ची मिली। पुलिस ने समय रहते ही इसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन को दी जिसके
बाद संस्था का दल पुलिस स्टेशन पहुंचा।
लावारिस मिली बच्ची से उसकी पहचान पता की जा रही है लेकिन वह सही जानकारी नहीं दे पा रही है। संस्था ने बच्ची की काउंसलिंग भी कराई लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका। बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने लाया गया और वहां भी उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है।
डायरेक्टर अनिता राणा ने बताया कि किसी भी तरह की सूचना मिलने पर संस्था के नंबर 1098 पर संपर्क किया जा सकता है।

Thursday, November 15, 2012
योग गुरु बाबा रामदेव गांधी परिवार पर हमला बोलने से नहीं चूकते
मौका कोई भी हो योग
गुरु बाबा रामदेव गांधी परिवार पर हमला बोलने से नहीं चूकते हैं। मेरठ में टोल को
लेकर चल रहे भारतीय किसान यूनियन के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे बाबा ने कहा कि
टोल पर 70 रुपये न देने पर सिसौली के दामाद को गाली मार दी
गई पर सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा देश को लूट रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस
अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी कटाक्ष किए।
रामदेव ने कहा कि वर्तमान यूपीए सरकार फिरंगी और मुगलों से भी घातक है। जिस तरह रावण और कंस ने प्रजा की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया, उसी तरह गांधी परिवार की अगुवाई में चल रही सरकार दो कदम आगे बढ़कर न केवल जनता को लूट रही है, बल्कि उससे जुड़े मंत्री विदेशों में काला धन भी जमा करा रहे हैं। योग गुरु ने राजनीतिक भविष्यवाणी करते हुए कहा कि वर्ष 2012 के गुजरात चुनाव में कांग्रेस चारों खाने चित होगी और 2014 के लोकसभा चुनाव में बापू का वह सपना पूरा हो जाएगा जिसमें उन्होंने आजादी के बाद कांग्रेस को भंग करने का सुझाव दिया था।
उन्होंने कहा कि रॉबर्ट वॉड्रा के कारनामों को लेकर मनमोहन सिंह धृतराष्ट्र बने हुए हैं। रामदेव ने कहा कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सब कुछ ठीक होते हुए भी पतंजलि योगपीठ को पांच करोड़ का नोटिस दिया है पर सोनिया गांधी के दामाद के खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रहा। बाबा ने बताया कि वह इस मामले को लेकर ट्राइब्यूनल और कोर्ट जाएंगे। उन्होंने मांग की कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए बैंकों की गोपनीयता समाप्त की जानी चाहिए।

Sunday, November 11, 2012
सरकारी स्कूलों में टीचरों पर निगाह रखने के लिए बायोमिट्रिक अटेंडेस सिस्टम लगाने का फैसला
उत्तर प्रदेश सरकार ने
बुधवार को सरकारी स्कूलों में टीचरों पर निगाह रखने के लिए बायोमिट्रिक अटेंडेस
सिस्टम लगाने का फैसला किया। यह सिस्टम सोलर एनर्जी से चलेगा। टीचरों की अटेंडेंस
को लखनऊ में बने एक कंट्रोल रूम से मॉनिटर किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर
सरोजनी नगर लखनऊ माटी हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार से एक सोलर बायोमीट्रिक
सिस्टम लगाया गया था। सूत्रों का कहना है कि यह ना केवल टीचरों बल्कि छात्रों की
उपस्थिति पर भी नजर रखेगा। ऐसी खबरें आ रही थीं कि बहुत से स्कूलों में टीचर अपनी
ड्यूटी पर नियमित रूप से नहीं आते हैं।
Tuesday, November 6, 2012
वाहन बिना टोल दिए ही वहां से गुजर रहे हैं
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर के सिवाया टोल प्लाजा पर सातवें दिन भी
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का कब्जा रहा। भाकियू नेताओं का कहना है कि अपनी
मांग पूरी हुए बिना वे यहां से नही जाएंगे। टोल प्लाजा पर अपनी मांग के सर्मथन में
किसान 7 नवंबर को बड़ी पंचायत करेंगे।
भाकियू का दावा है इस पंचायत में मेरठ, गाजियाबद, नोएडा, बुलंदशहर, बागपत और मुजफफरनगर समेत कुल सोलह जिलों के किसान बड़ी संख्या में भाग लेंगे। योग गुरू बाबा रामदेव ने भी फोन पर किसानो से वार्ता कर उन्हें समर्थन देने की घोषणा कर दी है।
7 दिनों से सिवाया टोल प्लाजा पर किसानों के धरने पर बैठने की वजह से वाहन बिना टोल दिए ही वहां से गुजर रहे हैं। किसानों ने ठंड के बढ़ते ही टोल की तीन लेन पर फूस का छप्पर डाल कर वहां अपने अस्थाई आवास बना लिए हैं। उन्होने वहां वार्ता कक्ष और कैंप कार्यालय का निर्माण भी कर लिया है। भाकियू की परंपरा के अनुसार किसान वहीं बैठ कर हुक्के गुड़गुड़ाते आंदेलन की रूप रेखा तैयार करते हैं और अपने निर्णय लेते हैं।

Wednesday, October 31, 2012
गन्ना उत्पादक किसान और गुड़ व्यापारी दोनों ही परेशान
कभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की खुशहाली का राज़ इस क्षेत्र
में पैदा होने वाले गन्ने को माना जाता था। लेकिन आज उसी गन्ने ने क्षेत्र के
किसानों के जीवन से मिठास छीन ली है। देश का शुगर बाउल समझे जाने वाले वेस्टर्न
यूपी के गन्ना उत्पादक किसान और गुड़ व्यापारी दोनों ही परेशान हैं।
बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने मेरठ कमिशनर कार्यालय पर प्रदर्शन कर कमिशनर को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें गन्ने का मूल्य शीघ्र घोषित कर चीनी मिलों को शुरू करने की मांग की गई है। मांगें शीघ्र पूरी न किए जाने पर सड़क व रेल मार्ग जाम करने की चेतावनी भी दी गई है।
प्रदेश सरकार ने गन्ने का मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया है जिसके कारण चीनी मिलों का पेराई सत्र अभी तक शुरू नहीं किया है। चीनी मिलों में पेराई सत्र के शुरू न होने के कारण किसानों को गन्ना औने -पौने दामों पर कोल्हू में डालना पड़ रहा है। जो किसान प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य की घोषणा किए जाने के इंतजार में गन्ना खेत में रोके हुए हैं, उन्हें गेहूं की बुवाई का समय बीत जाने की चिंता सता रही है। वहीं जो थोड़ा बहुत गुड़ कोल्हूओं में बन रहा है, उसके देश की अन्य मंडियों में जाने के कारण मुज़फ्फरनगर स्थित एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी वीरान पड़ी है। इस कारण गुड़ व्यापारियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

Sunday, October 21, 2012
भोला झाल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा
मेरठ में गंगनहर स्थित भोला झाल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित
किया जाएगा। वेस्टर्न यूपी की सड़के 15 दिनों में गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों
को बख्शा नही जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने
यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
सड़कों के लिए 450 करोड़ का बजट!
पीडब्ल्यूडी, सिंचाई व सहकारिता विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने यहां आए शिवपाल ने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही पूरे प्रदेश की सड़कों की दशा सुधार देगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को वेस्ट यूपी की सड़कों को 15 दिनों में गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए हैं। मेरठ व सहारनपुर की सड़कें सुधारने के लिए 450 करोड़ का बजट रखा गया है। शिवपाल ने बताया कि गाजियाबाद जनपद की सड़कों को भी जल्द ही चमका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुरादनगर से मसूरी कांवड़ मार्ग को चौड़ा किया जाएगा।
भोला की झाल बनेगा टूरिस्ट प्लेस
शिवपाल ने कहा कि मेरठ में गंगनगर पर स्थित भोला की झाल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों में इस आपदा से बचाव के लिए एक योजना तैयार की गई है। इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए केंद्र से आर्थिक मदद की मांग की गई है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव शुक्रवार को 11 बजे लखनऊ से शासकीय प्लेन से यहां पहंुचे थे। परतापुर हवाई पट्टी पर आला अधिकारियों व एसपी नेताओं ने उनकी अगवानी की।

Friday, October 12, 2012
दिल्ली में करती थी नौकरी
शामली जनपद के थाना
कांधला एरिया में बुधवार को एक शख्स ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर अपनी बेटी की
धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को अरेस्ट कर लिया है।
लड़की के पिता का कहना है कि उसकी बेटी का चाल-चलन ठीक नही था, जिसके कारण गांव में उनकी बदनामी हो रही थी।
इसीलिए उन्होंने बुधवार को उसे मौत के घाट उतार दिया।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी रामपाल की बेटी छवि का विवाह तितावी थाना क्षेत्र के गांव दुधाहेड़ी में हुआ था। बताया जाता है कि छवि काफी समय से दिल्ली में एक कॉल सेंटर में नौकरी कर रही थी। वहीं उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों की ओर से इसका विरोध किए जाने पर कुछ साल पहले वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। छवि के ससुराल से फरार हो जाने के कारण उसके परिजनों को काफी बदनामी झेलनी पड़ रही थी। उन्होंने छवि से पूरी तरह से संबंध तोड़ लिए थे।
आई थी घायल मां को देखने
बुधवार को छवि को सूचना मिली कि उसके पिता व मां के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया है और उसकी मां गंभीर रुप से घायल हो गई है। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे छवि दो युवकों के साथ गांव भभीसा पहुंची। युवकों के साथ घर आने पर उसके पिता ने एतराज उठाया। इस पर उसकी अपने पिता से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस पर उसके पिता रामपाल व चाचा पप्पू ने छवि को से मारपीट शुरू कर दी। जब छवि के साथ आए युवकों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने दोनों युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों युवक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गए। आरोप है कि इसके बाद गुस्से में आपा खो चुके रामपाल व उसके छोटे भाई पप्पू ने धारदार हथियारों से छवि पर तब तक वार किए जब तक की उसने दम नहीं तोड़ दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। एसओ आरएन यादव का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Monday, October 8, 2012
जबरन किन्नर बनाने का मामला
उत्तर प्रदेश के थाना
खरखौदा क्षेत्र में एक युवक को जबरन किन्नर बनाने का मामला सामने आया है। किन्नरों
ने सोमवार को एक युवक का प्राइवेट पार्ट काट डाला और जब खून बहना बंद नहीं हुआ, तो बेहोशी की हालत में उसे जंगल में फेंक कर फरार
हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को अस्पताल भर्ती कराया।
खरखौदा पुलिस के अनुसार, घायल युवक का नाम महबूब पुत्र मकसूद अली है। सरधना के बिनौली निवासी 25 वर्षीय महबूब ने पुलिस को बताया कि उसकी शहर के खत्ता रोड क्षेत्र के कुछ किन्नरों से दोस्ती थी। कुछ समय बाद किन्नरों ने उस पर साथ रहने का दबाव बनाया, तो वह अपना घर छोड़ कर नूरनगर आकर रहने लगा। उन्होंने बताया कि रविवार को शमशाद, नदीम, सरताज, ममता व दो अन्य किन्नर जबरदस्ती उसे अपने साथ कहीं ले गए। खाना खिलाने के बाद किन्नरों ने चाकू से उसके लिंग पर प्रहार किया। लिंग कट जाने के कारण वह बेहोश हो गया। सोमवार सुबह होश आया तो खुद को खरखौदा के जंगल में पाया। स्थानीय ग्रामीणों ने उसकी मदद कर अस्पताल पहुंचाया।

Monday, September 24, 2012
महेंद्र, पवन, विकास, राजकुमार, सीटू और तीन अन्य के खिलाफ गैंग रेप का केस द
बेटी के साथ गैंग रेप से आहत होकर जहर खाकर जान देने वाले व्यक्ति के शव का गांव वालों ने तब तक पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है, जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं कर लिए जाते। बुधवार से शव सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखा हुआ है। गुरुवार को दिनभर बड़ी संख्या में गांव के लोग सिविल अस्पताल परिसर में डटे रहे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को पोस्टमॉर्टम के लिए मनाने की कोशिश करते रहे। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक गैंग रेप के आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे और न ही डेड बॉडी लेंगे। बेटी के साथ गैंग रेप से आहत बाप द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के बाद सदर थाना हिसार कि पुलिस ने गांव डाबड़ा के युवक महेंद्र, पवन, विकास, राजकुमार, सीटू और तीन अन्य के खिलाफ गैंग रेप का केस दर्ज कर लिया है।
Wednesday, September 12, 2012
देशद्रोह के आरोप
कार्टूनिस्ट असीम
त्रिवेदी के देशद्रोह के आरोप में अरेस्ट होने की घटना पर बीजेपी लीडर लालकृष्ण
आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर पर सवाल किया है कि क्या मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था
इमरजेंसी से भी खराब है? हालांकि,
आडवाणी की इस तुलना पर एनडीए सहयोगी जेडी(यू) के प्रेजिडेंट शरद
यादव ने कहा कि यह बढ़ा-चढ़ाकर दिया गया बयान है। उधर, शिवसेना
प्रमुख बाल ठाकरे ने असीम का समर्थन किया है।
कैप्शन: आपत्तिजनक कार्टून बनाने के आरोपी असीम त्रिवेदी बुधवार को रिहा कर दिए गए

Monday, September 10, 2012
अफजाल का नाम मुकदमे से निकाला गया तो जनता सड़क पर उतर कर उग्र आंदोल
4 साल पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए
चर्चित तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी इजलाल के भाई अफजाल के खिलाफ दर्ज मुकदमा
वापस लेने की तैयारी की सूचना मिलने पर विरोध में सोमवार को हिंदू दल भड़क गए।
सैकड़ों लोगों ने बीजेपी, एवीवीपी व छात्र नेताओं के साथ डीएम
कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि
अफजाल का नाम मुकदमे से निकाला गया तो जनता सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन से भी पीछे
नहीं हटेगी। डीएम ने शासन को मामले की गंभीरता से अवगत कराने का आश्वासन दिया है।
4 साल पहले 22 मई 2008 को कोतवाली क्षेत्र निवासी हाजी इजलाल और उसके भाई अफजाल पर अपने साथियों के साथ 3 छात्र सुनील ढाका, पुनित गिरी व सुधीर उज्ज्वल की हत्या करने का आरोप लगा था। मरने वाला पुनीत गिरी दिल्ली क्राईम ब्रांच में इंस्पेक्टर एसके गिरी का भतीजा और सुनील ढाका यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल अनिल ढाका का भाई था। आरोप था कि तीनो की हत्या निर्मम तरीके से की गई। मारने से पहले उनकी आंखे भी फोड़ दी गईं। उनकी हत्या करने के बाद शवों को कार में डालकर बागपत जिले के बालैनी गांव क्षेत्र मे हिंडन के किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस की जांच में पता लगा कि इजलाल ने अपनी प्रेमिका शीबा के कहने पर तीनो छात्रों को मौत के घाट उतारा था।
इस घटना से पूरे मेरठ में उबाल आ गया था। जनता में उमड़े आक्रोश को देखते हुए थाना कोतवाली में इजलाल समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 364 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। काफी हंगामे के बाद इजलाल व अफजाल सहित कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि सम्मी व माजिद नाम के आरोपी अभी भी फरार हैं।

Friday, September 7, 2012
एक छात्र ने अपनी सौतेली मां की गोली मारकर हत्या
शामली में बुधवार सुबह
आरोप है कि 7वीं कक्षा के एक
छात्र ने अपनी सौतेली मां की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद
आरोपी छात्र थाने पहंुचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी
छात्र के पिता ने चार बच्चों और एक बीवी के रहते किसी महिला से दूसरी शादी कर ली
थी। इस बात को लेकर घर में तनाव का माहौल था। कुछ दिनों से सौतेली मां और पिता के
भला-बुरा कहने और रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर आरोपी छात्र ने वारदात को अंजाम दे
दिया। पुलिस जांच कर रही है।
दूसरी शादी से कलह
जनपद शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के तहत कस्बा बनत के मुहल्ला रैदासपुरी निवासी साजिद (45) ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। साजिद के पिता के पास सात ट्रक थे, लेकिन जबसे बिजनेस की बागडोर साजिद के हाथ में आई, तबसे लगातार जारी घाटे के कारण पांच ट्रक बिक चुके थे। बाकी बचे दो ट्रक को भी बेचने की तैयारी थी। साजिद का विवाह लगभग बीस साल पहले बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गांव असारा निवासी महरो के साथ हुआ था। महरो और साजिद के चार बच्चे जिनमें दो बेटे व दो बेटियां हैं। पहली पत्नी व बच्चों के होते हुए भी साजिद ने लगभग डेढ़ साल पहले शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी फातिमा (28) के साथ निकाह रचा लिया। साजिद का जहां यह दूसरा निकाह था वहीं फातिमा का तीसरा। साजिद के इस निर्णय से महरो व उसके बच्चे खुश नहीं थे।
बेटे की कर दी पिटाई
बताया जा रहा है कि फातिमा ने साजिद के घर पर पूरी तरह अधिकार जमा लिया था और साजिद पूरी तरह फातिमा के कहे में चलता था। फिलहाल फातिमा नौ माह की गर्भवती थी और अगले एक हफ्ते में उसका प्रसव होना था। बताया जाता है कि पिछले दिनों फातिमा ने साजिद से कस्बे के ही एक जूनियर स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाले उसके बडे़ बेटे की ओर से खरीखोटी सुनाए जाने की शिकायत की थी। इस पर साजिद ने अपने बेटे की पिटाई कर दी। इस बात को लेकर घर में तनाव था।

Thursday, August 30, 2012
तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर खासी चर्चा
सीनियर पीसीएस अधिकारी
की शिकायत को अनदेखा करना एमडीए के तीन अधिकारियों को महंगा साबित हुआ है। कमिश्नर
की रिपोर्ट पर प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन ने इग्जेक्युटिव इंजीनियर जगराम, असिस्टेंट इंजीनियर प्रवीण गुप्ता और जेई प्रदीप
गोयल को सस्पेंड कर दिया है। एमडीए (मेरठ डिवेलपमेंट अथॉरिटी) के इतिहास में पहली
बार तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर खासी चर्चा है।
बच्चा पार्क स्थित जॉइंट डिवेलपमेंट कमिश्नर के ऑफिस के पास बिना नक्शा मंजूर कराए अवैध रूप से नौ दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। करीब आठ माह पहले जॉइंट डिवेलपमेंट कमिश्नर कर्ण सिंह चौहान ने एमडीए को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की थी। लेकिन एमडीए ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। मामला मंडल कमिश्नर तक पहुंचा। कमिश्नर ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए। जांच के दौरान एमडीए ने 24 अगस्त को इन दुकानों को सील कर दिया। एमडीए के वीसी तनवीर जफर अली की रिपोर्ट के आधार पर पहली नजर में इग्जेक्युटिव इंजीनियर जगराम, असिस्टेंट इंजीनियर प्रवीण गुप्ता और जेई प्रदीप गोयल को इस मामले में दोषी पाया गया। इस पर कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण ने तीनों को सस्पेंड करने की सिफारिश शासन से कर दी। शासन ने तीनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। एमडीए के वीसी तनवीर जफर अली ने इसकी पुष्टि कर दी है। एमडीए के इतिहास में यह अपने तरह की पहली घटना है। इस खबर की जानकारी के बाद सभी अधिकारी पूरे दिन इसी पर चर्चा करते दिखे

Thursday, August 23, 2012
डा सत्यपाल मुंबई के नए पुलिस कामिश्नर
डा
सत्यपाल मुंबई के नए पुलिस कामिश्नर
बधाई
मुझे
फक्र है कि आज डा सत्यपाल मुंबई के नए पुलिस कामिश्नर हो गए है । मेरी तरफ से बधाई
तथा
बड़ोत वासियो के लिए खुशखबरी कि जनता वैदिक
कालेज का होनहार आज मुंबई के नए पुलिस कामिश्नर है ।
क्या अरुप पटनायक को
मुंबई पुलिस की कुर्सी से 11 अगस्त
को आजाद मैदान में हुई हिंसा की वजह से हटाया गया? पर्दे
के बाहर की कहानी भले ही यह हो, पर हकीकत में उन दिन
पटनायक ने जिस तरह जोन-वन के डीसीपी डॉक्टर रवींद्र शिसवे को सबके सामने बेइज्जत
किया, वह बात उनके लिए महंगी साबित हुई? शिसवे को बेइज्जत किए जाने का टेप बाद में यूट्यूब पर खूब चला। एक
आईपीएस अधिकारी के अनुसार, यू ट्यूब पर शिसवे से जुड़े इस
टेप को जब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को दिखाया गया, तो
दोनों ही नेता बहुत नाराज दिखे थे। आर. आर. पाटील ने उसी दिन से पटनायक को हटाने
का मन बना लिया था, जबकि मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को
पटनायक के भविष्य का फैसला करने में गुरुवार तक का वक्त लगा
Subscribe to:
Posts (Atom)