Thursday, November 15, 2012

योग गुरु बाबा रामदेव गांधी परिवार पर हमला बोलने से नहीं चूकते


 मौका कोई भी हो योग गुरु बाबा रामदेव गांधी परिवार पर हमला बोलने से नहीं चूकते हैं। मेरठ में टोल को लेकर चल रहे भारतीय किसान यूनियन के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे बाबा ने कहा कि टोल पर 70 रुपये न देने पर सिसौली के दामाद को गाली मार दी गई पर सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा देश को लूट रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी कटाक्ष किए।

रामदेव ने कहा कि वर्तमान यूपीए सरकार फिरंगी और मुगलों से भी घातक है। जिस तरह रावण और कंस ने प्रजा की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया, उसी तरह गांधी परिवार की अगुवाई में चल रही सरकार दो कदम आगे बढ़कर न केवल जनता को लूट रही है, बल्कि उससे जुड़े मंत्री विदेशों में काला धन भी जमा करा रहे हैं। योग गुरु ने राजनीतिक भविष्यवाणी करते हुए कहा कि वर्ष 2012 के गुजरात चुनाव में कांग्रेस चारों खाने चित होगी और 2014 के लोकसभा चुनाव में बापू का वह सपना पूरा हो जाएगा जिसमें उन्होंने आजादी के बाद कांग्रेस को भंग करने का सुझाव दिया था।

उन्होंने कहा कि रॉबर्ट वॉड्रा के कारनामों को लेकर मनमोहन सिंह धृतराष्ट्र बने हुए हैं। रामदेव ने कहा कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सब कुछ ठीक होते हुए भी पतंजलि योगपीठ को पांच करोड़ का नोटिस दिया है पर सोनिया गांधी के दामाद के खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रहा। बाबा ने बताया कि वह इस मामले को लेकर ट्राइब्यूनल और कोर्ट जाएंगे। उन्होंने मांग की कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए बैंकों की गोपनीयता समाप्त की जानी चाहिए।

No comments:

Post a Comment