Monday, October 11, 2010

एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

साहिबाबाद थाने की पीसीआर पर तैनात एक दरोगा को दिल्ली संुदरनगरी निवासी एक युवती से छेड़छाड़ भारी पड़ गई। इस गर्ल की शिकायत पर एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। पूरे मामले की जांच डीएसपी बॉर्डर को सौंप दी गई है। दिल्ली की सुंदरनगरी निवासी बेबो (परिवर्तित नाम) ने शनिवार को एसएसपी से शिकायत की थी कि 6 अक्टूबर को वह एक पार्टी से एक अन्य युवती और ड्राइवर के साथ घर लौट रही थी। चूंकि दूसरी युवती तुलसी निकेतन में रहती है, इसलिए ड्राइवर उसे रोड पार करा रहा था और वह अकेली गाड़ी में बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान पीसीआर-15 में सवार दरोगा रामेंद्र सिंह वहां आ गया। वह जबरन उसकी कार में बैठ गया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। साथ ही उसे फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी दी। बेबो की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच कराई जिसमें आरोप सही निकला। इसके बाद एसएसपी ने दरोगा रामेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने बताया कि यदि डीएसपी की जांच में भी आरोप की पुष्टि हो गई है तो कड़ी विभागीय जांच भी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment