Monday, April 1, 2013

हॉरर किलिंग की दिल दहला देने वाली वारदात


 मेरठ में हॉरर किलिंग की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी के अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में पति ने खुद ही थाने में जाकर अपना जुर्म कबूलते हुए सरेंडर कर दिया।

उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे से प्रेम प्रसंग चल रहा था और बार-बार समझाए जाने पर भी वह उसकी बात नही मान रही थी। उसकी सास अपनी बेटी को बचाना चाहती थी, इसलिए उसे उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस कस्टडी में आरोपी ने कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। इस मामले में मेरठ पुलिस भी लापरवाही को लेकर कठघरे में है। आरोप है कि पति पर 12 मार्च को उसकी पत्नी के प्रेमी ने गोली चलाई थी लेकिन पुलिस ने सारे मामले की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।

दिल दहला देने वाली यह वारदात नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर 12 के मकान नंबर 118 में रविवार तड़के हुई। नदीम ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले शैलजा उर्फ शैला (38) के साथ हुई थी। वह शास्त्री नगर के मकान में पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। शैला कथित तौर पर एक स्थानीय अखबार से जुड़ी थीं।

No comments:

Post a Comment