Friday, February 27, 2015

पुलिस ने 10वीं के एक स्टूडेंट को गिरफ्तार किया

थाना सदर बाजार थाना क्षेत्र में फरवरी माह में व्यापारी के यहां हुई 18 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने 10वीं के एक स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लाखों रुपये का चोरी का माल बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है। इसी थाना क्षेत्र में जूलर्स के यहां हुई चोरी का आरोपी फैजाबाद में गिरफ्तार हो चुका है।

थाना सदर बाजार क्षेत्र में फरवरी माह में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशौली पर सवाल खड़े कर दिए थे। एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंडा व्यापारी अनूप गर्ग के घर पर 21 फरवरी को हुई 18 लाख की चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया। आरोपी सदर स्थित एक पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। तीन साल से वह 10वीं में फेल होता आ रहा है। पुलिस ने उसके पास से 17 लाख 70 हजार रुपये मूल्य का सामान और नकदी बरामद कर ली है। दूसरी घटना 9 फरवरी की है। सदर स्थित योगेन्द्र भारद्धाज की नैशनल जूलरी की दुकान की छत उखाड़कर चोर चांदी के बरतन, थाल, बाउल, केतली, मुकुट सहित कई सामान चुराकर ले गए थे। पुलिस ने बताया कि घटना के आरोपी 18 साल के गौरव यादव को फैजाबाद पुलिस ने 14 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह मेरठ के भगवान बुक डिपो पर काम करता था। डीआईजी रमित शर्मा ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 12 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

Wednesday, February 25, 2015

महिलाओं को गिरफ्तार किया

पुलिस ने कांग्रेस की एक पूर्व नेता के घर पर छापेमारी की और इस दौरान वहां देह व्यापार में कथित रूप से संलिप्त पश्चिम बंगाल से आई दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के पलहेड़ा इलाके में दो मंजिला मकान में छापा मारा और दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि फ्लैट में मौजूद कुछ अन्य महिलाएं और युवक वहां से फरार होने में सफल रहे, जिन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। दौराला पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जनक सिंह ने बताया, 'पश्चिम बंगाल की रहने वाली आरोपी दोनों महिलाओं की उम्र 20 और 35 वर्ष है। उन्होंने यह कबूल किया कि नौकरी देने के नाम पर एक युवक उन्हें उनके गृह राज्य से उत्तर प्रदेश लेकर आया था।'

उन्होंने बताया कि वे महिलाओं द्वारा बताए गए युवक की तलाश कर रहे हैं। जिस फ्लैट पर छापा मारा गया वह कांग्रेस की पूर्व नेता कमर जहां से संबंधित था। जहां ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इस फ्लैट को किराए पर दे रखा था।
पुलिस ने बताया कि अपने उपचार के सिलसिले में जहां फिलहाल दिल्ली में रह रही हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनय प्रधान ने बताया कि जहां ने जिला महिला कांग्रेस सचिव के तौर पर भी काम किया है।

Monday, February 23, 2015

दरोगा सहित 7 पुलिसकर्मियो सस्पेंड

 यहां 16 फरवरी को कोर्ट में विक्की त्यागी की हत्या के मामले में रविवार को एसएसपी के. बी. सिंह ने एक दरोगा सहित 7 पुलिसकर्मियो को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी पुलिसकर्मी पेशी के दौरान विक्की त्यागी की सुरक्षा में लगे थे। साथ ही उन दो पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया है जिनके खिलाफ विक्की त्यागी के परिजनो ने मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें सचिन मालिक थानाध्यक्ष और मंसूरपुर थाने में तैनात सिपाही विकास शामिल है। एसएसपी का कहना है की मामले की जांच की जा रही है।

Friday, February 20, 2015

पहले चरण में 40 सीटर विमान उड़ाने की योजना

परतापुर हवाई पट्टी को विकसित कर यहां से डोमिस्टिक फ्लाइट्स शुरू किए जाने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। एएआई ने मौजूदा हवाई पट्टी से पहले चरण में 40 सीटर विमान उड़ाने की योजना बनाई है। इसके लिए 80 पैसेंजर की क्षमता वाले टर्मिनल बिल्डिंग बनाए जाने के साथ ही टेक्निकल एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग बनाए जाने का प्रस्ताव बनाकर हेडक्वार्टर को भेजा जा चुका है। प्रस्तावित हवाई अड्डे के नोडल अधिकारी संत कुमार का कहना है कि जब इस हवाई पट्टी से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के प्लेन लैंड और उड़ाए जा सकते हैं, तो फिर यहां से हवाई सेवा क्यों नही शुरू की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 80 पैंसेजर की क्षमता वाले टर्मिनल बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव हेडक्वाटर को भेज दिया गया है। एएआई की ओर से 80 पैसेंजरों की क्षमता वाले टर्मिनल बिल्डिंग के प्रस्ताव को भेजे जाने पर जानकारों का मानना है कि एएआई अभी यहां से 40 सीटर तक के विमान उड़ाने की तैयारी कर रहा है। इसीलिए 40 पैसेंजर के बोर्डिंग और 40 के लैडिंग के हिसाब से ही इस बिल्डिंग को 80 पैंसेजर की क्षमता का बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। राज्य सरकार से हुए समझौते के अनुसार भी एएआई को यहां से हवाई सेवा बहाल करनी है। 14 सीटर एयरक्राफट से उड़ान शुरू कर यहां से 180 यात्री की क्षमता वाले ए-321 विमान को उड़ाने का लक्ष्य है, लेकिन यह लक्ष्य हवाई पट्टी के विस्तार के बिना संभव नहीं है। परतापुर स्थित हवाई पट्टी का विस्तार कर यहां से डामेस्टिक फ्लाइट्स सेवा शुरू करने के लिए काफी समय से कोशिश की जा रही है। पहले तो यह प्रोजेक्ट तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अजित सिंह और प्रदेश सरकार के बीच श्रेय लेने की लड़ाई में फंसा रहा। किसी तरह दोनों पक्ष राजी हुए और वर्तमान हवाई पट्टी एएआई को दे दी गई। एएआई ने इसके विस्तार के लिए करीब 350 एकड़ अतिरिक्त भूमि की मांग की।

Wednesday, February 18, 2015

नवर्निमित त्रिलोकत्रीर्थ और पंचकल्याणक का उद्घाटन

राज्यपाल राम नाईक ने मंगलवार को बड़ागांव खेकड़ा में नवर्निमित त्रिलोकत्रीर्थ और पंचकल्याणक का उद्घाटन किया। राज्यपाल लगभग 2 घंटे तक यहां रहे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के दर्शन से युवाओं में धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। इससे समाज में सद्भाव बढ़ेगा। आर्चाय ज्ञान सागर महाराज ने प्रवचन करते हुए पंचकल्याणक को कंकड़ से भगवान बनने की प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य भी कंकड़ समान है, उसे भी भगवान बनने हेतु धर्मानुसार आचरण करते हुए पाप से दूर रहना चाहिए।  पौराणिक सिद्धपीठ पुरामहादेव मंदिर में एक लाख से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर लगने वाले कावड़ मेले में बोलबम जयघोष के साथ महिलायें और बच्चें भी कतार में लगे रहे। मंदिर के प्रवेश द्वार, परिसर, र्गभगृह, निकासद्वार सहित लगभग आधा दर्जन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही थी।

Monday, February 16, 2015

आरोपी वकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

कैंट क्षेत्र स्थित एक विवादित रेस्टेरेंट में शनिवार की आधी रात को एक बिल्डर के ड्राइवर पर जानलेवा हमला करने के आरोपी वकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि शराब के नशे में वकील व उनके साथियों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई के साथ हवाई फायरिंग भी की। पुलिस अन्य अरोपियों की तलाश कर रही है।

शास्त्रीनगर निवासी अमित मित्तल अपनी पत्नी नेहा के साथ किसी रेस्टोरेंट में गए थे। रात को दो बजे उनकी पत्नी ने उनसे घर चलने के लिए कहा। नेहा कार में जाकर बैठ गई। जब कुछ समय तक अमित बाहर नहीं आए तो नेहा ने अपने ड्राइवर सुरेंद्र सिंह से अमित को बुलाकर लाने के लिए कहा। सुरेंद्र जब अमित को बुलाने के लिए रेस्टोरेंट में घुस ही रहा था कि वकील सूरज राजदान व उनके साथियों ने रोक लिया। आरोपी है कि उन्होंने सुरेंद्र को यह कहते हुए पीटना शुरू कर दिया कि उसने रेस्टोरेंट में घुसने की हिम्मत कैसे की। इस बात को लेकर उन्होने सुरेंद्र की बंदूक की बटो से जमकर पिटाई की। पुलिस ने सूरज राजदान, उसके साथी संदीप व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सूरज को हिरासत में ले लिया है। अमित का कहना है कि उन्होने इस घटना की वीडियो क्लिपिंग भी पुलिस को दे दी है।

Friday, February 13, 2015

मेडिकल रिपोर्ट में उसके साथ हुई दरिंदगी के प्रमाण

यहां जागृति विहार के अमन गेस्टहाउस में लॉ स्टूडेंट के साथ दरिंदगी के मामले में पुलिस ने 6 अरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में उसके साथ हुई दरिंदगी के प्रमाण मिले हैं। छात्रा के सिर और चेहरे पर 22 गंभीर चोट के अलावा उसके साथ रेप की पुष्टि भी हो गई है। हालांकि इस केस की जांच अधिकारी सीओ सिविल लाइंस वंदना मिश्रा गोपनीयता के नाम पर कुछ भी जानाकरी देने से इनकार कर रही हैं।
पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लॉ की छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट उसके साथी हुई दरिंदगी की पूरी कहानी बयां कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। इसके अलावा छात्रा के सिर और चेहरे पर 22 गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। शास्त्रीनगर निवासी लॉ की छात्रा ने जागृति विहार स्थित अंकुर गेस्टहाउस के मालिक सुभाष भारती पर रेप करने और टेस्ट ट्यूब बेबी पैदा करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। छात्रा ने गेस्टहाउस के एक हिस्से में बने अमन हॉस्पिटल के मालिक तैमूर अली, मुर्तजा समेत हॉस्पिटल के अन्य स्टाफ पर भी बेरहमी से मारपीट करने और टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए थे। छात्रा का आरोप है कि उसे बेरहमी से पीटा गया और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। उसको अगवा करने की कोशिश भी की गई थी।
लेकिन मामले में एफआईआर दर्ज करने से मेडिकल थाने की पुलिस ने इनकार कर दिया था। चार दिन तक छात्रा अस्पताल में रही। फिर कुछ छात्र नेताओं के साथ एसएसपी एसएस बघेल से मिली। एसएसपी के आदेश पर छात्रा की तहरीर पर रविवार की रात थाना नौचंदी में मुकदमा दर्ज हुआ था। रात को ही पुलिस ने गेस्टहाउस के मालिक सुभाष भारती समेत हॉस्पिटल ओनर तैमूर अली, कंपाउंडर मुर्तजा और नर्स नेहा व सपना को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार रात पुलिस ने इस मामले के छठे आरोपी अमित उर्फ मिरिंडा को भी गिरफ्तार कर लिया। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस की ओर से मौके से कब्जे में ली गई वीडियो क्लिपिंग में मामले में कुल 10 लोगों के शामिल होने की बात बताई जा रही है। अन्य चार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस की गोपनीयता के नाम पर चुप्पी मामले को संदेह के घेरे में खड़ा कर रही है। 3 फरवरी को छात्रा के साथ रेप हुआ और चार दिन बाद वह एसएसपी के पास पहुंची। आखिर इतने दिनों तक मामला कौन दबाता रहा। गेस्टहाउस मालिक सुभाष भारती पर रेप का आरोप है। साथ ही सुभाष भारती छात्रा पर टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए दबाव बना रहा था। इस पूरे मामले को शुरू से ही थाना पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है। मामले की जांच कर रही सीओ स्वर्णजीत कौर को हटाकर जांच अब सीओ सिविल लाइंस को दे दी गई है। इस फैसले को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।