Sunday, April 25, 2010

अलमारी में रखे 90,000 रुपये और करीब 12 तोला सोना लूट कर फरार

थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बच्चों को गन पॉइंट पर लेकर नब्बे हजार रुपये और लाखों के जेवरात लूट लिए। पुलिस का कहना है कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। तारापुरी निवासी मकसूद खान पेशे से प्रॉपटीर् डीलर हैं। शुक्रवार की सुबह वह किसी काम से दिल्ली गए थे। घर पर उनकी पत्नी साइना और दो बच्चे थे। दोपहर करीब तीन बजे दो बदमाश उनके घर में घुस आए। उनमें से एक बदमाश ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। घर में घुसते ही बदमाशों ने साइना व उसके बच्चों को गन पॉइंट पर लेकर जान से मारने की धमकी दी। उन्हें भयभीत कर बदमाश अलमारी में रखे 90,000 रुपये और करीब 12 तोला सोना लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घर वालों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment