शनिवार रात डकैतों ने लोनी की पूजा कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर और डेरी मालिक के घर को निशाना बनाया। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बदमाशों ने पहले दोनों परिवार के लोगों को बंधक बनाया और फिर लाखों की नगदी व जूलरी ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपार्क के सैंपल हाउस के पास कांग्रेस नेता परवीन के मकान में 15-16 बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने पहले बाहर सो रहे किरायेदार को बंधक बनाया, फिर परवीन के बेडरूम में घुस गए। वहां बदमाशों ने परवीन और उनके पति नेक मोहम्मद को गन पॉइंट पर ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने पूरे ढाई घंटे तक घर को खंगाला। नकदी-जेवर लूटने के बाद बदमाश सभी के हाथ-पैर बांधकर चलते बने। उधर, सात-आठ बदमाश पूजा कॉलोनी निवासी अशोक सिंह के घर में घुस आए। बदमाशों ने मकान के टॉप फ्लोर पर सो रहे अशोक उनके भतीजे कुलदीप और बहन को बंधक बनाकर लूटपाट की। उन्होंने विरोध करने पर दोनों को पिटाई भी की। अशोक सिंह ने बताया कि बदमाश उनके घर से 49 हजार रुपये और लाखों की जूलरी ले गए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment