दंगे की पृष्ठभूमि में सुरक्षा इंतजामात बढ़ाते हुए जिला प्रशासन ने
सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में 14 पुलिस चौकियां बनाई हैं। वहीं, मृतकों की
संख्या बढ़कर 49 हो गई है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट
इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि जिले में सांप्रदायिक दंगे में 49 लोगों की जान चली गई है। 12 लोग लापता हैं और 8
से ज्यादा धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा है। जिला प्रशासन ने
सांप्रदायिक हिंसा प्रभावित जिले के विभिन्न जगहों पर कम से कम 33 और पुलिस चौकियां बनाने का फैसला किया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक
देवराज नागर ने कहा कि प्रशासन ने पीड़ितों के भरोसे के लिए सबसे ज्यादा दंगा
प्रभावित 47 गांवों में से 14 में
पुलिस चौकियां खोली हैं। उन्होंने कहा कि हरेक पुलिस चौकी में एक सब इंस्पेक्टर,
एक हेड कांस्टेबल, 6 कांस्टेबल और
अर्द्धसैनिक बल की एक प्लाटून तैनात की गई है। उन्होंने बताया जिले के सिसौली भोरा
कला, भोराखुर्द, हडोली, मुधभार, घरिनोआबाद, मोहम्मद
रायसिंह, शिखरपुर, भाजू, चूंसा, मोहम्मदपुर, पुरबालियां,
जिवाना और लाचेरा में पुलिस चौकियां बनाई गईं हैं।
Wednesday, September 25, 2013
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment