निवाड़ी थाना पुलिस
ने रविवार को एक कार से आठ पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की है। यह शराब मेरठ के दो
शराब तस्कर लेकर जा रहे थे। उनके नाम अमित और मुकेश बताए गए हैं। इन लोगों को
पुलिस ने उस समय दबोचा जब यह लोग कार से शराब लेकर निवाड़ी रोड से होकर जा रहे थे।
शराब लेकर जा रहे तस्करों की कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने कार को घेर लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शराब तस्करों को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर यह शराब बरामद हुई।
इससे एक दिन पहले स्थानीय पुलिस ने यहां एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसका नाम प्रवीण बताया गया है। उसकी निशानदेही पर शराब की 57 बोतल बरामद हुईं। यह शराब अरुणाचल से लाई गई है।

No comments:
Post a Comment