यहां एक जंगल में साधु का शव मिला है। पेट में त्रिशुल
घोंप कर उनकी हत्या की गई है। पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही है।
सैफपुर के जंगल में एक
साधु की पेट में त्रिशूल मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद शव को खेत में फेंक दिया
गया। बुधवार सुबह खेत पर काम करने गए मांगेराम ने खेत पर शव पड़ा देखा। उसकी आवाज
सुनकर खेत पर काम कर रहे लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस
ने शव की पहचान जयनाथ के रूप में की है। ग्रामीणों का कहना है कि महाराज पांडवान
के जंगल में कुटी बनाकर अकेला रहते थे। गांव में महाराज का न तो परिवार का सदस्य
है और न ही कोई रिश्तेदार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:
Post a Comment