थाना परतापुर क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। प
ुरानी रंजिश को इस वारदात की वजह बताया जा रहा है। इससे बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। उनका कहना है कि 24 घंटे के अंदर अगर हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बीजेपी कार्यकर्ता चुपचाप नहीं बैठेंगे। अशोक कुमार गुप्ता बीजेपी के जॉनी ब्लॉक के अध्यक्ष थे। मंगलवार को करीब तीन बजे वह गांव गेजा स्थित अपने क्रेशर पर बैठे थे। उसी समय सफेद रंग की गाड़ी वहां आकर रुकी। उसमें से एक युवक उतरकर अशोक के पास आया और कहा कि उनकी गाड़ी मे तेल खत्म हो गया है। उसने अशोक से तेल की मांग की। वह जैसे ही उठने के लिए झुके, बदमाश ने उनके सिर पर गोली मार दी और अपने साथियों के साथ गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। क्रेशर पर बैठे गौरव ने अपनी मोटर साइकल से उनका पीछा किया। उसने कार का नंबर नोट कर लिया और कार में बैठे एक युवक को पहचान भी लिया। गांववालों का मानना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है। करीब दो साल पहले अशोक के भाई पवन की हत्या कर दी गई थी। इस सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी 18 अक्टूबर को जेल से छूट गए थे। इसके खिलाफ अशोक गुप्ता ने हाई कोर्ट में अपील दायर कर दी थी। अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही हैं। बीजेपी के नगर अध्यक्ष विजय पाल तोमर का कहना है कि कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, लेकिन अब बीजेपी कार्यकर्ता चुपचाप नहीं बैठेंगे।
Wednesday, February 3, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment