Monday, March 8, 2010

परेशानी इसलिए भी ज्यादा है कि यह पपी उनकी बहू के मायके से आया था।

बदमाशों की नजरों से अब डॉगी भी सेफ नहीं रहे हैं। यहां के गंगानगर इलाके में बाइक सवार कुछ बदमाश एक बुजुर्ग कपल को रिवॉल्वर दिखाकर उनके पपी को छीनकर भाग गए। बुजुर्ग अब परेशान हैं। उनकी परेशानी इसलिए भी ज्यादा है कि यह पपी उनकी बहू के मायके से आया था। थाना इंचौली क्षेत्र के राजेंद्रपुरम इलाके में रहने वाले ओक चौधरी अपनी पत्नी भांति चौधरी के साथ घूमने निकले थे। उनके साथ पग ब्रीड का पालतू डॉगी लियोना भी था। जब ये लोग चहलकदमी कर रहे थे, तभी पल्सर मोटरसाइकल पर सवार तीन बदमाश उनके पास आकर रुके। उन्होंने रिवॉल्वर निकाली और पति-पत्नी पर तान दी। यह देखकर दोनों डर गए। लेकिन बदमाशों ने दोनों से कुछ नहीं कहा और लियोना को छीनकर फरार हो गए। चौधरी कपल ने शोर मचाया। जब तक आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तब तक बाइक सवार आंखों से ओझल हो चुके थे। चौधरी कपल ने इस घटना की तहरीर थाने में दे दी है। चौधरी ने बताया कि लियोना को उनकी पुत्रवधू अपने मायके से लेकर आई थी। उनके बेटे-बहू नोएडा में रहते हैं। उन्होंने लियोना को काफी प्यार से पाला था। इस घटना के बाद से चौधरी कपल का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारों के मुताबिक, पग ब्रीड के कुत्ते की कीमत करीब 50 हजार रुपये तक होती है। इस ब्रीड के कुत्ते कद में छोटे और काफी समझदार होते हैं। इनका स्वभाव भी काफी शांत होता है इसीलिए पेट लवर्स में ये काफी पॉप्युलर हैं।

No comments:

Post a Comment