थाना टीपी नगर क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सात साल के बच्चे की कुकर्म के बाद गला रेत कर हत्या क र दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। थाना टीपी नगर क्षेत्र में उत्तम नगर निवासी राकेश चाय की दुकान से अपने परिवार का पेट पालता था। उसके चार बच्चों मे सात साल का बसंत सबसे छोटा था। गुरुवार की सुबह वह अपने पिता के साथ दुकान पर आया था। दुकान पर कुछ देर रहने के बाद वह टॉयलेट जाने के लिए कहकर वहां से निकल आया। जब एक घंटे बाद भी बच्चा वापस नहीं लौटा तो राकेश ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश करने पर उसे दुकान से थोड़ी दूरी पर एक खाली प्लॉट में बसंत की लाश पड़ी मिली। हत्या गर्दन रेतकर की गई थी। उसका एक हाथ टूटा हुआ था। हिप पर चाकू से गोदने के निशान भी थे। पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले बच्चे के साथ कुकर्म भी किया गया। राकेश का कहना है कि उसने इसी साल बसंत का नर्सरी में दाखिला कराया था। सूचना पाकर डीआईजी, एसपी सिटी फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment