प्रेमियों के भी गजब किस्से, अजब कहानियां हैं। मवाना में एक युवती शुक्रवार देर रात तक अपने प्रेमी के दर वाजे पर बैठी रही कि वह अब उसी से शादी करेगी। इसी प्रकार से एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी का वादा कर मुकर गया। मेरठ के पास मवाना के मुहल्ला तिहाई की अनुराधा(बदला नाम)अपने ही मुहल्ले के एक कारोबारी के बेटे को दिल दे बैठी। एक दिन वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। प्रेमी ने उसे एक सप्ताह घुमाया फिराया और कल उसे तहसील रोड पर यह कह कर छोड़ गया कि वह उससे शादी नहीं कर सकता। यह सुनते ही अनुराधा पर तो जैसे पहाड़ ही टूट गया। प्रेम में धोखा खाई जब वह अपने घर पहुंची तो उसके परिवारजनों ने दरवाजा बंद कर लिया। अब अनुराधा ने पुलिस से गुहार की है कि प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस चाहती है कि किसी प्रकार से दोनों के बीच समझौता हो जाए। प्रेमी की खोज की जा रही है। अनुराधा उस युवक के घर के दरवाजे पर भी काफी देर बैठी रही, लेकिन प्रेमी अपने घर नहीं पहुंचा। इसी प्रकार की घटना मेरठ के शास्त्रीनगर की है। यहां भी प्यार में धोखा देने पर कल एक युवती ने अपने प्रेमी के परिवारजनों को खासी खरी खोटी सुनाई । उसने भी मदद के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
Saturday, August 14, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment