Monday, August 16, 2010

अवैध कब्जा करने के प्रयास में एफआईआर दर्ज

पूर्व सांसद कुंवर मानवेंद्र सिंह और उनके भाई नरेंद्र सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ वृंदावन थाना
कोतवाली में जमीन पर अवैध कब्जा करने के प्रयास में एफआईआर दर्ज की गई है। वह 14वीं लोकसभा में कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। थाना कोतवाली में दर्ज कराए गए मामले में वृंदावन निवासी सूर्य प्रकाश भार्गव ने आरोप लगाया है कि पूर्व सांसद कुंवर मानवेंद्र सिंह और उनके छोटे भाई नरेंद्र सिंह ने एक अन्य व्यक्ति के सहयोग से करीब चार महीने पहले उनके छरोरा गांव स्थित खेत की बाउंड्री वॉल तोड़कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पूर्व सांसद के भाई ने बताया कि उनके भाई इन दिनों शहर से बाहर है और उनका इस मामले से कुछ लेना देना नहीं है। वैसे भी इस जमीन को एक साल पहले बेचा जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह मामला राजनैतिक विरोधियों ने दायर कराया है। न तो उन्होंने किसी की जमीन पर कब्जा किया है और न ही किसी की बाउंड्री वॉल तोड़ी है।

No comments:

Post a Comment