Thursday, June 26, 2014

शूटिंग के दौरान भारी भीड़ जमा होने के कारण हंगामा

घंटाघर पर मंगलवार रात रीजनल फिल्म की शूटिंग के दौरान भारी भीड़ जमा होने के कारण हंगामा हो गया। कलाकारों से बदसलूकी के आरोप लगे। घबराकर कलाकार एक कमरे में बंद हो गए। शूटिग कैंसल करने का एलान कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को वहां से हटाया। देर रात पुलिस की सुरक्षा में शूटिंग दोबारा शुरू हुई। पुलिस कलाकारों से छेड़छाड़ के आरोप से इनकार कर रही है। 

No comments:

Post a Comment