सदर बाजार थानाक्षेत्र में बांबे बाजार में पूजा इलेक्ट्रिक शोरूम में
चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को रविवार रात को अंजाम दिया। चोरों का
गिरोह शोरूम में छत के रास्ते दाखिल हुए थे। सुबह चोरी की जानकारी होने पर
व्यापारी जमा हो गए। करीब तीन लाख रुपये से ज्यादा का माल उड़ाकर ले गए। मामले में
तहरीर दी गई है।
भूसा मंडी निवासी अचिंत्य जैन की बांबे बाजार में पूजा इलेक्ट्रिक नाम से
शोरूम है। सोमवार सुबह के समय अचिंत्य का छोटा भाई शोरूम खोलने पहुंचा था। अंदर
पहुंचने पर गल्ला टूटा मिला और उसमें रखी रकम गायब थी। चोरी की सूचना पुलिस को दी
गई। चोर छत के रास्ते कुंबल कर अंदर दाखिल हुए थे। बताया कि गल्ले में रखे 22 हजार
रुपये की नकदी और करीब तीन लाख रुपये कीमत का तार चोरी किया गया है। मामले की
सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के कुछ शोरूम पर लगे कैमरों को खंगाला
गया, लेकिन चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका। बांबे
बाजार व्यापार संघ के पदाधिकारी और व्यापारी भी पहुंच गए और चोरी को लेकर विरोध
जताया। जल्द से जल्द मामले में खुलासे की मांग की। अचिंत्य की ओर से तहरीर दी गई
है। इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र यादव ने बताया कि चोरी में किसी स्थानीय गिरोह
का हाथ हो सकता था। पुलिस छानबीन कर रही है।

No comments:
Post a Comment