Wednesday, January 8, 2014

कुमार विश्वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

मुजफफरनगर में शिया समुदाय के कुछ वकीलों ने बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर आम आदमी पार्टी के नेता व कवि कुमार विश्वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वकीलों का आरोप है कि कुमार विश्वास ने एक कवि सम्मेलन के दौरान शिया समुदाय की भावनाओं को आहत किया था। कुमार विश्वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। वकीलों ने बताया कि यह कवि सम्मेलन काफी पहले हुआ था, उस समय कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के नेता नहीं थे। वकीलों ने बताया कि उनके पास उस कवि सम्मेलन की विडियो क्लीप भी है।

No comments:

Post a Comment