Saturday, September 20, 2014

थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र में शुक्रवार दिनदहाड़े लूट

थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र में शुक्रवार दिनदहाड़े तीन बाइक पर सवार सात बदमाशों ने एक जूलर्स की दुकान पर धावा बोल दिया। सभी लुटेरे हथियारों से लैस थे। उन्होंने गन पॉइंट पर जूलर्स को बंधक बनाकर एक लाख रुपये नकद और जूलरी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी व एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पुलिस को लुटेरों की फोटो मिल गई है। 
माधवपुरम सेक्टर दो निवासी सुभाष मंगा ने अपने घर के बाहर ही गणपति जूलर्स के नाम से दुकान खोल रखी है। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सुभाष अपनी दूकान पर बैठे हुए थे। उनकी पत्नी शोभा, दो बेटे आशीष व सचिन और सचिन की पत्नी घर पर थे। उसी समय तीन बाइक पर सवार होकर सात लुटेरे वहां पहुंचे। चार लुटेरे दूकान के अंदर घुस आए, जबकि तीन बाहर खड़ रहे। इसके बाद लुटेरों ने सुभाष पर गन तान दिए और उसके साथ मारपीट की। लुटेरों ने दुकान के गल्ले में रखे एक लाख रुपये नकद, ढाई किलो चांदी की जूलरी और कुछ सोने के जेवरात लूट लिए। पुलिस का कहना है कि लुटेरों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
 

No comments:

Post a Comment