करीब छह दशक से वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे वकील
बुधवार को जंतर-मंतर पर धरना देंगे। केंद्रीय संर्घष समिति के चेयरमैन डीडी शर्मा
का दावा है कि वेस्ट यूपी से करीब 7000 वकील
बुधवार को जंतर-मंतर पहुंचेंगे। संसद के घेराव के मुद्दे पर उनका कहना है कि आगे
की रणनीति दिल्ली में तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में दिल्ली के
वकील भी साथ देंगे।
शर्मा का दावा है कि केंद्र के कुछ मंत्रियों के अलावा लगभग
सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से उन्हें समर्थन मिल रहा है। धरना देने के
बाद वकील केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल की
अगुवाई में कानून मंत्री को ज्ञापन देने की तैयारी में हैं। 50 बसों में सवार होकर करीब 7000 वकील जंतर-मंतर पहुंचेंगे। दिल्ली के सभी बार एसोसिएशन के सदस्यों ने
उन्हें भरोसा दिलाया है कि दिल्ली के सभी वकील भी बुधवार को उनके साथ धरने में
शामिल होंगें।
डीडी शर्मा के अनुसार जंतर मंतर पर धरना-प्रर्दशन करने के बाद
वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान और मेरठ के
सांसद राजेंद्र अग्रवाल के साथ संसद भवन जाकर सदानंद गौड़ा और जनरल वीके सिंह को
ज्ञापन देगा। उनका कहना है कि कांग्रेस, जनता दल, आरएलडी, बीएसपी
समेत कई अन्य दलों का भी उन्हें सर्मथन मिल रहा है। राजनीतिक दलों के अलावा
व्यापार संघ, छात्र, इनकम टैक्स कर्मचारी असोसिएशन का सर्मथन भी प्राप्त हो गया है। उनका
कहना है कि उनकी लड़ाई वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट के बेंच की स्थापना को लेकर है।

No comments:
Post a Comment