Wednesday, September 9, 2015

पिस्टल एक दूसरे पर तान रहे

पुलिस अपनी जांच में भले ही सच को बहुत धुंधला बता रही है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में सच बहुत साफ नजर आ रहा है।
ठीक दस बजे होटल क्रोम में सचिन कसाना की फॉरच्यूनर प्रवेश करती हैं, उसमें से उतरकर सचिन कसाना, वामिक चौधरी, मनीष चपराना और सत्यप्रकाश सीधे होटल क्रोम के बार में जाते हैं, जो टेबल नंबर 11 पर बैठ जाते हैं। अभी वेटर सभी को शराब परोस रहा था। करीब पंद्रह मिनट बाद राहुल हूण की स्कार्पियो पहुंची, जिसमें से उतरकर दानिश अखलाक और राहुल हूण बार में पहुंच सीधे काउंटर पर बैठ गए। दानिश अखलाक ने अपना मोबाइल निकाला और ब्लूटूथ से गाना बजा दिया। तभी वेटर हीरा को बुलाकर सचिन कसाना ने अपने मोबाइल से गाना बजाने की बात कहीं। वेटर ने इन्कार कर दिया। कहासुनी के बाद सचिन कसाना ने वेटर को थप्पड़ मार दिया। वेटर ने भागकर जान बचाई। तभी वेटर जयप्रकाश पहुंचा तो सचिन ने पिस्टल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी। वामिक चौधरी ने सचिन के हाथ से पिस्टल छीनकर ले ली। तभी सचिन, वामिक, मनीष और सत्यप्रकाश ने बार में पांच टेबल पर बैठे लोगों को बाहर निकाल दिया। वहीं वेटर जय प्रकाश की लगातार पिटाई करते रहे। इसी बीच सचिन कसाना हाथ हिलाते हुए दानिश अखलाक तक पहुंचा और उससे हाथ मिलाया। इसी बीच फिर वेटर की पिटाई करने लगे तो दानिश अखलाक ने छुड़वाकर वेटर जय प्रकाश को मौके से जाने का इशारा किया। वेटर के जाने के बाद वामिक चौधरी ने काउंटर पर बिल पूछा। वेटर ने 2200 रुपये का बिल दिया, जिसमें से 2100 रुपये देकर चारों बार से निकलकर अपनी कार में सवार होकर चले गए। उनके साथ-साथ ही दानिश भी बार से निकला और स्कार्पियो में राहुल हूण के साथ सवार होकर चला गया। हालांकि वामिक चौधरी दावा कर रहा है कि बाहर खड़ी राहुल हूण की स्कार्पियो में अमित भड़ाना भी पीछे की सीट पर बैठा था, जबकि सीसीटीवी फुटेज में ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

वर्चस्व के लिए दिखा रहे थे पिस्टल : वीडियो में जिस तरह की गुंडागर्दी हुई। उससे लग रहा था कि दानिश अखलाक और सचिन कसाना बार में अपना वर्चस्व दिखा रहे थे। दोनों के पास ही पिस्टल थी। दानिश ने पिस्टल काउंटर पर रखी तो सचिन कसाना बात बात पर पिस्टल एक दूसरे पर तान रहा था।

No comments:

Post a Comment